इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को जब अपने परिजनों से मिले तो उनके आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर सुकून साफ झलक रहे थे। भारत में कोरोना के मामलों और आईपीएल के बीच में स्थगित किए जाने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे। उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े। आस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बुधवार को कहा कि आईपीएल के दौरान भारत में कोरोना संकट के बीच बड़े पैमाने पर अंत्येष्टि की तस्वीरें देखना भयावह और परेशान करने वाला था।
IPL 2021: 'डरावना था भारत में रहना', घर पहुंचते ही वार्नर का बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन