फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dinesh Karthik: द्रविड़ से लेकर पंत तक, दस कप्तानों के साथ खेल चुके हैं दिनेश कार्तिक, 11वां नाम हार्दिक का

Mon, 20 Jun 2022 06:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

दिनेश कार्तिक ने अब तक दस अलग-अलग भारतीय कप्तानों के साथ मैच खेला है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक 11वें भारतीय कप्तान बनेंगे, जिनके साथ दिनेश कार्तिक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
Dinesh Karthik has played with ten indian Captains hardik pandya will be 11th Captain
दिनेश कार्तिक का पहला और आखिरी मैच - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक 37 साल की उम्र में भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं। आईपीएल 2022 में कमाल करने के बाद कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अच्छी बल्लेबाजी की है और अब कई दिग्गजों का मानना है कि टी20 विश्व कप में भी कार्तिक का खेलना तय है। दिनेश कार्तिक ने 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो लगातार टीम से अंदर से बाहर होते रहे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। इसी जज्बे की वजह से कार्तिक फिर टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। 


कार्तिक अब तक दस भारतीय कप्तानों के साथ खेल चुके हैं और हार्दिक पांड्या 11वें भारतीय कप्तान होंगे, जिनकी अगुवाई में कार्तिक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां हम उन सभी दस कप्तानों के बारे में बता रहे हैं। 

राहुल द्रविड़

Dinesh Karthik has played with ten indian Captains hardik pandya will be 11th Captain
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ ने 2003 से 2007 के बीच भारत की टेस्ट टीम की कमान संभाली और 25 मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, कप्तान के रूप में द्रविड़ का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा और 2007 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। वनडे में उन्होंने साल 2000 से 2007 के बीच कप्तानी का जिम्मा संभाला और इसी दौरान दिनेश कार्तिक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। द्रविड़ अब भारतीय टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं। 

सौरव गांगुली

Dinesh Karthik has played with ten indian Captains hardik pandya will be 11th Captain
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 के बीच कुल 49 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 21 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 13 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 15 टेस्ट मैच ड्रॉ हो गए थे। वहीं, वनडे में गांगुली ने 1999 से 2005 तक भारतीय टीम की अगुआई की और 146 मैचों में 76 में जीत हासिल की। 65 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा और पांच मैच बेनतीजा रहे। गांगुली अब बीसीसीआई के अध्यक्ष बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

Dinesh Karthik has played with ten indian Captains hardik pandya will be 11th Captain
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
सहवाग भारतीय टीम के नियमित कप्तान नहीं थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्होंने भी टीम की अगुआई की। सहवाग ने 2003 से 2012 के बीच 12 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। भारत ने इसमें से सात मैच जीते और पांच में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान कार्तिक भी टीम इंडिया के सदस्य थे। सहवाग अब कमेंट्री करते हैं। 
विज्ञापन

अनिल कुंबले

Dinesh Karthik has played with ten indian Captains hardik pandya will be 11th Captain
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कुंबले भी लंब समय तक भारत के कप्तान नहीं रहे थे। वो भारत के सबसे उम्रदराज कप्तानों में से एक हैं। कुंबले की कप्तानी में भारत ने 14 मैच खेले और तीन में जीत हासिल की। वहीं, पांच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। छह मैच ड्रॉ रहे। कुंबले भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं और फिलहाल आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के मुख्य कोच हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed