{"_id":"5ab7a3c04f1c1be73f8b4da5","slug":"dinesh-karthik-wife-deepika-pallikal-did-not-see-his-nidahas-trophy-final-match-inning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनेश कार्तिक की 'मैच विनिंग' पारी को पत्नी ने नहीं देखा, वजह बेहद अजीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिनेश कार्तिक की 'मैच विनिंग' पारी को पत्नी ने नहीं देखा, वजह बेहद अजीब
Mon, 26 Mar 2018 08:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिनेश कार्तिक ने हाल ही में श्रीलंका में हुई निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल उनकी यह पारी नहीं देख सकीं।
2 of 5
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्क्वाश खिलाड़ी पल्लीकल इस वजह से अपने पति की पारी नहीं देख सकी कि कहीं व्यस्त थी, बल्कि वह क्रिकेट की बड़ी फैन नहीं हैं और इसी कारण उन्होंने कार्तिक की पारी नहीं देखी।
3 of 5
दिनेश कार्तिक
कार्तिक ने 26 वर्षीया दीपिका से तीन साल पहले शादी की थी, लेकिन वह टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरों पर पत्नी ब्रिगेड के साथ नहीं जाती है। सेलेब्रिटी कपल अपनी छुट्टियों और खुशी के पलों की फोटोज को सोशल मीडिया पर स्पेस देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
कार्तिक ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने वो पारी क्यों नहीं देखी? कार्तिक ने कहा, 'मेरी पत्नी कभी भी मेरा मैच नहीं देखती। वह चिंतित हो जाती है। उनकी बहनें मैच देखती हैं। मेरी पत्नी का पसंदीदा खेल क्रिकेट नहीं है। वह टीवी पर स्क्वाश देखना पसंद करती है।'
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पल्लीकल
कार्तिक ने आगे कहा, 'वह कभी-कभी आईपीएल का मैच देखने आ जाती है। मगर वह क्रिकेट का आनंद नहीं उठाती। इसी वजह से हमारी इस बारे में ज्यादा बातें नहीं होती।' इसके साथ ही कार्तिक ने अपनी पत्नी को आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी, जहां दीपिका मिक्स्ड डबल्स इवेंट में सौरव घोषाल के साथ हिस्सा लेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।