क्रिकेट विश्व कप 30 मई से शुरू होने वाला है और सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। लेकिन इंग्लैंड टीम के लिए फिलहाल सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
ड्रग्स का सेवन करते पकड़ा गया था यह क्रिकेटर, अब इंग्लैंड ने World Cup टीम से भी निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम अभी खिलाड़ियों के चोट और फिटनेस से परेशान थी कि उसी बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के इस फैसले से इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम से बाहर करने का फैसला किया है। साथ ही उन्हें आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रखा गया है।
हाल ही में ड्रग टेस्ट में फेल होने की वजह से हेल्स पर 21 दिनों का बैन लगा दिया गया था। इस बैन के बावजूद उनके टीम से जुड़ने और वर्ल्ड कप खेलने की संभावना थी लेकिन अब बोर्ड ने उस संभावना को खत्म करते हुए उन्हें टीम से हटाने का फैसला किया है।
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि 'ये फैसला टीम के हित में लिया गया है। इससे ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रहेगा और टीम का फोकस बना रहेगा। हालांकि बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर एशले जाइल्स ने कहा कि वो हेल्स के साथ हैं और उसकी पूरी मदद करेंगे।
ECB Official Statement - Alex Hales.
— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) April 29, 2019