फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohammed Shami: क्या मोहम्मद शमी का करियर खत्म? रिपोर्ट में बड़ा दावा, ऑस्ट्रेलिया दौर के लिए भी नहीं चुने गए

Wed, 08 Oct 2025 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Oct 2025 08:57 AM IST
सार

शमी ने भारत के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था। उसके बाद चोटों के चलते वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे और केवल घरेलू मैचों में ही हिस्सा लिया।

विज्ञापन
End Of The Road For Mohammed Shami After Australia ODIs Snub? Report Makes Huge Claim
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब शमी को दोबारा भारतीय टीम में शामिल करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में शमी के घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन खास नहीं रहे हैं और 35 वर्ष की उम्र पार करने के बाद उनका टीम में वापसी करना अब काफी मुश्किल माना जा रहा है।
End Of The Road For Mohammed Shami After Australia ODIs Snub? Report Makes Huge Claim
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
चोट और प्रदर्शन ने बढ़ाई मुश्किलें
शमी ने भारत के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था। उसके बाद चोटों के चलते वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे और केवल घरेलू मैचों में ही हिस्सा लिया, लेकिन वहां भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं किया।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने द टेलीग्राफ से कहा, 'इस वक्त शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। दलीप ट्रॉफी मैच में भी वह ज्यादा प्रभावी नहीं रहे, बस एक-दो स्पेल अच्छे थे। साथ ही, अब उनकी उम्र बढ़ रही है और गति में भी पहले जैसी धार नहीं दिखी।' उन्होंने आगे कहा कि शमी को अगर आईपीएल में खेलना जारी रखना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से हिस्सा लेना होगा।
End Of The Road For Mohammed Shami After Australia ODIs Snub? Report Makes Huge Claim
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
रणजी में वापसी की तैयारी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शमी ने बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए खेलने की इच्छा जताई है। बंगाल इस साल की रणजी ट्रॉफी का आगाज 15 अक्तूबर से उत्तराखंड के खिलाफ करेगा। बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, 'मैंने करीब छह-सात दिन पहले शमी से बात की थी। उन्होंने खेलने की इच्छा जताई है। इसलिए हमारी तरफ से हम उनके उपलब्ध होने को लेकर आशावादी हैं।'

हालांकि, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने अभी तक उनके चयन पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 'हम जल्द ही लक्ष्मी के साथ बैठकर टीम चयन को लेकर चर्चा करेंगे, शायद मंगलवार तक फैसला हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
End Of The Road For Mohammed Shami After Australia ODIs Snub? Report Makes Huge Claim
मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला
भविष्य अनिश्चित लेकिन उम्मीद बाकी
भले ही रिपोर्ट में शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर निराशाजनक बातें कही गई हैं, लेकिन बंगाल के लिए खेलने की उनकी तैयारी यह दिखाती है कि वह अब भी मैदान से दूर नहीं होना चाहते। आने वाले रणजी सत्र में उनका प्रदर्शन ही यह तय करेगा कि क्या भारतीय क्रिकेट में उनके लिए कोई दरवाजा अब भी खुला है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed