{"_id":"62d7ac5ed231d64ccc3b61d7","slug":"eng-vs-sa-england-lost-to-south-africa-in-first-1st-odi-ben-stokes-failed-in-his-last-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका से भी हारा इंग्लैंड, अपने आखिरी वनडे में फेल बेन स्टोक्स, रोते हुए मैदान से बाहर गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका से भी हारा इंग्लैंड, अपने आखिरी वनडे में फेल बेन स्टोक्स, रोते हुए मैदान से बाहर गए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:01 PM IST
सार
स्टोक्स ने मैच से एक दिन पहले सोमवार (18 जुलाई) को संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे उनका इस फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
1 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार (19 जुलाई) को अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। डरहम में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने उसे तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 62 रन से हरा दिया।
Trending Videos
2 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स का यह घरेलू मैदान है। वह अपने दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए। स्टोक्स ने पांच ओवर में 44 रन दे दिए। मैदान से बाहर निकलते समय स्टोक्स की आंखों में आंसू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने मैच से एक दिन पहले सोमवार (18 जुलाई) को संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे उनका इस फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला होगा। स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं।
4 of 7
रसी वान डर डुसेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 333 रन बनाए। उसके लिए रसी वान डर डुसेन ने शानदार शतक लगाया। डुसेन ने 117 गेंदों पर 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।
विज्ञापन
5 of 7
एडेन मार्कराम
- फोटो : सोशल मीडिया
एडेन मार्कराम ने 61 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने नौ चौके जड़े। यानेमन मलान ने 77 गेंदों पर 57 रन बनाए। अपनी पारी में मलान ने पांच चौके लगाए। डेविड मिलर ने आखिरी ओवरों में 14 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 19 और हेनरिच क्लासेन ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। सैम करन, मोईन अली और ब्रेडन कार्स को एक-एक सफलता मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।