{"_id":"5b5215de4f1c1bed5e8b45a9","slug":"england-pace-bowler-stuart-broad-reveals-his-plan-to-scalp-virat-kohli-early","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया खुलासा, बोले- विराट को इस तरह जल्दी आउट कर भेजेंगे पवेलियन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया खुलासा, बोले- विराट को इस तरह जल्दी आउट कर भेजेंगे पवेलियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड-विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से होगी, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जल्दी आउट कर पवेलियन भेजने की तरकीब निकाल ली है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
Trending Videos
2 of 6
stuart broad
डेली मेल के मुताबिक, ब्रॉड ने कोहली के खिलाफ अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा है कि वो साल 2014 के कोहली के उस फुटेज को देखेंगे जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौर पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
virat kohli
बता दें कि विराट कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। यह हर कोई जानता हैं कि यदि विराट एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो उन्हें पवेलियन भेजना अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के लिए मुश्किल का सबब बन जाता है। ऐसे में गेंदबाजों की कोशिश इस 'विराट' खिलाड़ी को जल्दी आउट करने की होती है।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
मालूम हो कि पिछली बार जब कोहली ने इंग्लैंड का दौरा किया था उस समय वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, विराट ने 2014 इंग्लैंड दौरे के बाद अपने खेल में काफी सुधार किया है और वो आगामी टेस्ट सीरीज में अपने आप को साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
broad
डेली मेल के मुताबिक ब्रॉड ने कहा, 'मैं उन्हें शायद एलबीडब्ल्यू करने से दूर ले जाउंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो वहां पर अच्छा खेलते हैं और एक बार वो अपनी लय में आ जाते हैं तो उनका कनवर्सन रेट शानदार हो जाता है। हम 2014 के उनके फुटेज देखेंगे, जब हमनें उनको वास्तव में रनों की संख्या को सीमित कर दिया था।ट
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X