{"_id":"5beff1c1bdec22696f009a21","slug":"england-test-captain-joe-root-hit-ton-breaks-virat-kohli-this-record-against-sri-lanka-at-kandy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने किया कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जो रूट
Link Copied
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कैंडी में चल रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के कप्तान ने जो रूट ने खेल के तीसरे दिन 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का यह अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Trending Videos
2 of 5
virat kohli sad
गौरतलब है कि रूट के अब 76 टेस्ट मैचों में 6455 रन हो गए हैं, जबकि विराट कोहली ने अबतक 73 टेस्ट मैच खेले हैं, जनमें उन्होंने 6331 रन बनाए हैं। शतकीय पारी की बदौलत रूट ने कोहली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (6363) को भी पीछे छोड़ दिया। रूट ने 76* मैचों में 15 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर फिलहाल 254 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
joe root
- फोटो : file photo
रूट की शतकीय पारी ने इंग्लैंड और श्रीलंका के दर्शकों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान किया। इसकी वजह श्रीलंका के कैंडी ग्राउंड की वह पिच थी। जहां गेंद काफी स्पिन हो रही थी, लेकिन रूट आखिर तक टिके रहे। ऐसा कहा जाता है कि कैंडी की पिच आसान नहीं है, बावजूद इसे रूट ने शतक जड़ दिया। इसलिए उनकी इस पारी की दिग्गजों ने भी तारीफ की।
4 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
- फोटो : file pic
वीरेंद्र सहवाग ने रूट की पारी को खास बताया, वहीं सौरव गांगुली ने लिखा, 'उस पिच पर रूट ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। ऐसी टर्निंग पिच पर लगाए गए यह अबतक के बेस्ट शतकों में शामिल है।' रूट की तारीफ में मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'रूट की पारी मास्टरक्लास थी। उन्होंने दिखाया कि मुश्किल परिस्थितियों में स्पिन को कैसे खेला जाता है।'
विज्ञापन
5 of 5
slveng
बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 और दूसरी पारी मे 346 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका पहली पारी में 336 रन बनाकर आउट हुई थी। फिलहाल श्रीलंका को जीत के लिए 75 रन की दरकार है, जबकि उसके तीन विकेट शेष है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X