सब्सक्राइब करें

'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं' पति शमी पर भड़कीं हसीन जहां,  बोलीं- अब खुदा ही करेगा इंसाफ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan is heart to anyone says to mohammed shami is a role model for youth
hasin jahan and mohammed shami

'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं' सच मायने में तो यह एक कहावत हैं, लेकिन लोग असल जिंदगी में भी इसे मानने और इस पर विश्वास करने लगे हैं। दरअसल, टीम इंडिया तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के दर्द का गुबार अब फूटने लगा है। शमी से प्यार में मिली रुसवाई के बाद हसीन अब जुदाई के गम से भी टूटने लगी हैं। शमी की तारीफ पत्नी हसीन को कतई बर्दाश्त नहीं। आइए जानते हैं हसीन शमी की तारीफ में कहे किस बात पर भड़क गईं...


 

Trending Videos
hasin jahan is heart to anyone says to mohammed shami is a role model for youth
mohammed shami

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी अपने घर स्थित एक स्कूली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। वक्ताओं ने तब उन्हें युवाओं के लिए रोल मॉडल कहा था। इसके बाद हसीन ने शमी को युवाओं के लिए रोल मॉडल बताने पर आपत्ति जताई और कहा कानून ने भी इंसाफ नहीं किया तो खुदा जरूर शमी के घमंड को चूर करेगा। पत्नी हसीन जहां को शमी के रोल मॉडल होने की बात बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने शमी पर लगे गंभीर आरोप में किए गए वो सारे पुराने मैसेज गिनाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hasin jahan is heart to anyone says to mohammed shami is a role model for youth
mohammad shami

बता दें कि शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच इसी साल के शुरुआत में तब विवाद की शुरुआत हुआ था जब हसीन जहां ने अचानक मीडिया के सामने कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए शमी को कटघरे में खड़ा किया था। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इसी साल मार्च में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। 

hasin jahan is heart to anyone says to mohammed shami is a role model for youth
mohammed shami

पेशे से मॉडल और चीयरलीडर रह चुकीं हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से रिश्ते रखने जैसे कई आरोप लगाए थे। मामला इतना गंभीर हो गया था कि बीसीसीआई ने शमी को अनुबंध देने से भी इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
hasin jahan is heart to anyone says to mohammed shami is a role model for youth
mohammad shami

बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अलीपुर की एक अदालत ने निर्देश दिया था कि वह 15 जनवरी को कोर्ट के समक्ष पेश हों। शमी की पत्नी हसीन जहां ने चेक बाउंस होने पर इस तेज गेंदबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिस मामले में अदालत ने उन्हें पेश होने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed