{"_id":"5befe224bdec227eda031e3a","slug":"dwayne-bravo-explains-why-they-leave-india-tour-mid-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2014 भारत दौरा बीच में छोड़ने पर ड्वेन ब्रावो ने किया बड़ा खुलासा, कहा- आजीवन प्रतिबंध लग जाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2014 भारत दौरा बीच में छोड़ने पर ड्वेन ब्रावो ने किया बड़ा खुलासा, कहा- आजीवन प्रतिबंध लग जाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रावो
Link Copied
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 2014 भारतीय दौरे को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले ब्रावो ने विवादित दौरे को लेकर कई राज खोले। 17 अक्टूबर 2014 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वन-डे खेला जाना था। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (अब क्रिकेट वेस्टइंडीज) ने शेष दौरा रद्द करने का फैसला किया। विंडीज बोर्ड ने बीसीसीआई से कहा कि खिलाड़ियों के साथ अनुबंध विवाद के चलते उनके पास दौरा रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
Trending Videos
2 of 5
ड्वेन ब्रावो
एक इंटरव्यू में ब्रावो ने कहा, 'एक टीम के रूप में हमने फैसला किया कि क्या करना है। मैंने प्रत्येक खिलाड़ी की बात सुनी। एक खिलाड़ी को छोड़कर हर किसी ने इस पक्ष में हस्ताक्षर किया कि वह दौरा बीच में छोड़ने को तैयार हैं। कई बार हमने डब्ल्यूआईपीएल अध्यक्ष और क्रिकेट अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की। हमने पहले गेम से हटने की धमकी दी, लेकिन फिर भी खेला। हमने दूसरे मैच से हटने की भी धमकी दी, लेकिन फिर भी खेला। चौथे मैच में हम गए, तो वह सिर्फ संदेश था और इशारा था कि जो भी हो रहा है, हम उससे खुश नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ड्वेन ब्रावो
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर ने याद किया कि कैसे अलसुबह 3 बजे बीसीसीआई चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने उन्हें पहले वन-डे में खेलने के लिए कहा था। ब्रावो ने कहा, मुझे ध्यान है कि पहले वन-डे से पूर्व सुबह 3 बजे मुझे बीसीसीआई बॉस का मैसेज आया। उन्होंने कहा कि कृपया आप लोग मैदान पर आना। मैंने उनकी बात मानी और सुबह 6 बजे उठकर अपनी टीम से कहा कि हम मैच खेलेंगे जबकि सभी खेलने के खिलाफ थे। हर कोई यह सोच रहा था कि मैं दबाव ले रहा हूं और इन सभी बातों पर चिढ़ रहा हूं।
4 of 5
ड्वेन ब्रावो
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे किसी भी चीज से ज्यादा खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता थी। क्योंकि मैच न खेलना और दौरा बीच में छोड़ना गंभीर मुद्दा था। हम सभी आजीवन प्रतिबंधित हो सकते थे। इसलिए मौके को थामकर तथा बीसीसीआई के बॉस की बात मानकर, मैंने एक चीज पर भरोसा किया कि हम सुरक्षित हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो ने कहा कि डब्ल्यूआईपीए अध्यक्ष दुबई में होने के बावजूद हमसे नहीं मिले जबकि वॉवेल हाइंड्स और कैमरन ने दो सप्ताह बाद मिलने की इच्छा जताई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि खिलाड़ियों का वेतन जनवरी में काटने पर बोर्ड ने बातचीत की थी। मगर बोर्ड ने सीधे बिना किसी नोटिस के 75 प्रतिशत वेतन काट दिया। याद हो कि ब्रावो 2014 भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के कप्तान थे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वन-डे आखिरी मैच था जब ब्रावो ने 50 ओवर के मैच में कैरेबियाई टीम की कप्तानी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।