सब्सक्राइब करें

INDvAUS: मिचेल जॉनसन ने उड़ाया टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मजाक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
mitchell johnson took a dig on indina captain virat kohli
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह बिना स्लेजिंग के यह दौरा करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही कहा था कि 'अगर किसी ने विवाद शुरू किया तो टीम इंडिया जवाब देने में पीछे नहीं रहेगी।' इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने करारा जवाब देकर कोहली का मजाक उड़ाया है।

Trending Videos
mitchell johnson took a dig on indina captain virat kohli
virat kohli pc

कोहली मैदान में अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं, लेकिन 30 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी क्षमताओं पर अधिक निर्भर रहेगी। कोहली ने रवाना होने से पहले मीडिया से कहा था, 'जब बात मैदान पर विवाद की आती है या लोग जिसे फाइट कहते हैं। मुझे बिना विवाद के खेलना पसंद है। अगर वो (ऑस्ट्रेलिया) इस अंदाज में खेलना चाहेगी तो हम वैसा ही जवाब देंगे। इस तरह क्रिकेट खेला जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mitchell johnson took a dig on indina captain virat kohli
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली

फॉक्स स्पोर्ट्स ने विराट कोहली की प्रेस कांफ्रेंस को ट्विटर पर पोस्ट किया, जिस पर जॉनसन ने जवाब दिया, 'मेरा ध्यान रहेगा कि विराट कोहली किसी को पवेलियन भेजने का इशारा नहीं करेंगे।' जॉनसन के इस बयान से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। वैसे, 2014 ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट और जॉनसन के बीच जमकर विवाद हुआ था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जॉनसन की एक गेंद कोहली के हेलमेट पर जाकर लगी थी और दोनों के बीच तब अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ।



 

mitchell johnson took a dig on indina captain virat kohli
team india

हालांकि, मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल बॉल टेंपरिंग से उबरने में जुटी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा हुआ है। स्मिथ-वॉर्नर की गैरमौजूदगी के कारण टीम इंडिया के पास टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है। भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने का मौका है।

विज्ञापन
mitchell johnson took a dig on indina captain virat kohli
टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर 2018 से तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज शुरू होगी। इसके बाद 6 दिसंबर 2018 से दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। फिर 12 जनवरी 2018 से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed