फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvPAK: वसीम अकरम ने अजहर की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- हमारा कप्तान योजना से भटक गया

Sun, 09 Aug 2020 03:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Aug 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
England Vs Pakistan Wasim Akram Criticized Azhar Ali S Captaincy
EngvsPAK - फोटो : सोशल मीडिया

महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली के इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में लिए गए फैसलों की खूब आलोचना की है। इस पूर्व कप्तान ने कहा कि मेहमान टीम ने मैच के दौरान कई दफा अपनी योजनाओं से भटकती दिखी। अकरम ने अली के फैसलों की आलोचना की कि उन्होंने तेज गेंदबाज नसीम शाह का इस्तेमाल अच्छी तरह नहीं किया, जिन्हें दूसरी पारी में 82 में से महज 13 ओवर के लिए इस्तेमाल किया गया।

England Vs Pakistan Wasim Akram Criticized Azhar Ali S Captaincy
Wasim Akram

अकरम ने से कहा, 'इससे दुख होगा। इससे पाकिस्तानी टीम को नुकसान होगा और पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों को दुख होगा।' उन्होंने कहा, 'जीतना और हारना क्रिकेट का हिस्सा है। लेकिन मुझे लगता है कि जहां तक उनकी कप्तानी का सवाल है तो हमारा कप्तान इस मैच के दौरान कई बार योजना से भटक गया।'

England Vs Pakistan Wasim Akram Criticized Azhar Ali S Captaincy
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social media

इंग्लैंड की टीम ने जीत के लिए 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर (75) और क्रिस वोक्स (नाबाद 84 रन) की मदद से चौथे दिन जीत दिला दी। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 139 रन की शानदार साझेदारी निभाई। अकरम को लगता है कि जब इंग्लैंड की टीम ने 117 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, तब जरूरत थी कि बटलर पर दबाव बनाया जाए, जो टेस्ट टीम में स्थान बरकरार रखने को लेकर जू्झ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
England Vs Pakistan Wasim Akram Criticized Azhar Ali S Captaincy
chris wokes

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वोक्स को भी दबाव में लाना चाहिए था, जो पिछले छह टेस्ट में महज 5.22 के औसत से रन बना पाए हैं। उन्होंने कहा, 'जब वोक्स आए थे तो कोई बाउंसर नहीं थे, कोई शॉर्ट पिच गेंद नहीं थी, पाकिस्तान ने उन्हें क्रीज पर जमने दिया और फिर रन आसानी से बनने लगे।' अकरम ने कहा, 'जब साझेदारी लगी तो कुछ नहीं हुआ, टर्न नहीं हुआ, स्विंग नहीं हुआ और बटलर और वोक्स ने मैच छीन लिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed