{"_id":"5f2fa3ce7f80da7b1c55aee9","slug":"coronavirus-california-county-offer-1250-us-dollar-stipend-for-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: दुनिया का वो देश, जहां कोरोना संक्रमित होने पर मिलेंगे 94 हजार रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Coronavirus: दुनिया का वो देश, जहां कोरोना संक्रमित होने पर मिलेंगे 94 हजार रुपये
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है। इस घातक वायरस से कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। ऐसे में हर देश की सरकार कुछ न कुछ रियायते दे रही हैं, ताकि नागरिकों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी बीच खबर ये आ रही है कि अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक काउंटी ने कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने पर व्यक्ति को करीब 94 हजार रुपये मदद के तौर पर देने निर्णय लिया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कैलिफोर्निया के अलामेडा काउंटी में संक्रमित मरीज को ये पैसे खाने के खर्च, रेंट और फोन का बिल चुकाने में मदद के लिए दिए जाएंगे। अलामेडा काउंटी के सुपरवाइजर्स बोर्ड ने कहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोग दो हफ्ते तक क्वारनटीन और आइसोलेट रहना लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनकी मदद करने के लिए इस तरह का जरूरी कदम उठाया गया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Los Angeles Times के खबर के मुताबिक, अलामेडा काउंटी बोर्ड ने सबके सहमति से पायलट प्रोग्राम के तहत कोरोना की पुष्टि होने पर 1250 अमेरिकी डॉलर देने का फैसला लिया है। बोर्ड के मुताबिक, अगर लोग आइसोलेट होने के डर से कोरोना टेस्ट कराने से डरने लग जाएंगे, तो इस घातक वायरस को रोकने की योजना सफल नहीं हो पाएगी। ऐसे में लोगों के मदद के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि, इस मदद को देने के लिए बोर्ड ने कुछ नियम और शर्तें भी बनाई है। इसके लिए व्यक्ति को संबंधित क्लिनिक में टेस्ट कराना होगा। साथ ही लाभ लेने वाले व्यक्ति को पहले से ना ही पेड सीक लीव और ना ही बेरोगजारी भत्ता मिल रहा हो।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस फैसले को लेकर अलामेडा काउंटी ने उम्मीद जताई है कि लोग संक्रमित होने पर खुद से आइसोलेट होने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोग कोरोना की जांच कराएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।