फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault की कारों पर मिल रही है 80000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर

Sun, 09 Aug 2020 02:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
renault cars offers august 2020 renault triber renault duster renault kwid renault india cars car offers in august 2020
Renault Triber - फोटो : For Reference Only
लॉकडाउन के दौरान ऑटोमोबाइल उद्योग को खासा झटका लगा है। वाहनों की बिक्री बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि अब अनलॉक चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहा है। अब लोग घरों से बाहर दफ्तर और जरूरी कार्यों के लिए निकल रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोग व्यक्तिगत आवाजाही के लिए सार्वजनिक परिवहन की बजाए निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियों को कारों की बिक्री के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। ऑटो निर्माता वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स लेकर आ रहे हैं। फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Renault India भी अपनी कारों पर 80000 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंसिंग के विकल्प भी दे रही है। हालांकि ग्राहकों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। 
renault cars offers august 2020 renault triber renault duster renault kwid renault india cars car offers in august 2020
Renault Kwid - फोटो : Renault
Renault Kwid 
Renault India अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार Kwid पर 35000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है, हालांकि केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में कंपनी इस कार की खरीद पर 40000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। Renault Kwid के STD और RXE 0.8L वेरिएंट पर कंपनी 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 साल की वारंटी दे रही है। वहीं कंपनी Kwid 1.0 वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। Renault Kwid की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 5.01 लाख रुपये है। 
renault cars offers august 2020 renault triber renault duster renault kwid renault india cars car offers in august 2020
Renault Triber - फोटो : Renault India
Renault Triber 
एमपीवी सेगमेंट में कंपनी की Renault Triber सबसे सस्ती कार है। रेनो अपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। हालांकि केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में कंपनी इस कार की खरीद पर 40000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। Renault Triber पर 7,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इसके अलावा मैनुअल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। डस्टर के RXE और RXZ वेरिएंट्स को 25,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये के कॉरपोरेट डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। वहीं RXS वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ 20,000 रुपये की कॉरपोरेट छूट भी ऑफर की जा रही है। BS6 Triber का माइलेज 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 19 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन वाले Triber ऑटोमैटिक का माइलेज 18.29 किलोमीटर प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault cars offers august 2020 renault triber renault duster renault kwid renault india cars car offers in august 2020
Renault Duster 2020
Renault Duster 
कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार Renault Duster (रेनो डस्टर) पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में कंपनी इस कार की खरीद पर 80000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत नगद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं। इसके साथ ही Renault Duster पर 20,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के अपडेटेड इंजन के साथ पेश किया था। नई डस्टर में पहली बार BS6 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 105hp का पावर और 142 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने BS4 मॉडल के मुकाबले में नई डस्टर की कीमत 50 हजार रुपये तक बढ़ गई है। 
विज्ञापन
renault cars offers august 2020 renault triber renault duster renault kwid renault india cars car offers in august 2020
Renault Duster - फोटो : Renault
रेनो का खास ऑफर
रेनो आकर्षक फाइनेंसिंस स्कीम भी लाई है। रेनो के 'रीजन टु स्माइल' ऑफर के तहत कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर लोन लेने पर 6.99 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रही है। इस कार की खरीद में 'बाय नाऊ पे लेटर', यानी 'अभी खरीदें और बाद में ईएमआई दें' स्कीम भी शामिल है। इस स्कीम के तहत ग्राहक रेनो की कार खरीदेंगे, तो कार की ईएमआई 4 महीने बाद शुरू होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed