{"_id":"5a6578804f1c1b83268b5b84","slug":"eric-simons-says-team-india-pacers-matched-south-africas-vaunted-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के इन गेंदबाजों के मुरीद हुए यह पूर्व अफ्रीकी कोच, हार के बावजूद भी की जमकर तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के इन गेंदबाजों के मुरीद हुए यह पूर्व अफ्रीकी कोच, हार के बावजूद भी की जमकर तारीफ
Mon, 22 Jan 2018 02:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने लगातार टीम इंडिया के गेंदबाजों की जबरदस्त तारीफ की है। अफ्रीकी गेंदबाजों से तुलना करके हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के गेदबाज विदेशों में पहले से काफी अधिक विकेट ले रहे हैं।
2 of 5
एरिक सिमंस
गौरतलब है कि सिमंस के गेंदबाजी कोच रहते हुए टीम ने 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के गेंदबाजों के प्रदर्शन को टॉप लेवल का बताया। उन्होंने कहा, 'एक कोच के तौर पर मैं हमेशा नतीजे पर नहीं जाता हूं। दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार किया है। जो काम उन्होंने बहुत अच्छा किया है वह है अच्छी रणनीति और योजनाएं बनाकर उसे अमल में लाने का।'
3 of 5
टीम इंडिया
सिमंस ने कहा कि केप टाउन और सेंचुरियन में टीम इंडिया की करारी हार में भी तेज गेंदबाजी कमाल की रही। केपटाउन और सेंचुरियन की विकेट में अंतर था। कई बार गेंदबाज उत्सुक हो जाते हैं और कई चीज करने की कोशिश करते हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा साहस दिखाया और प्लान के मुताबिक गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एरिक सिमंस
इस दौरान सिमंस ने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की और कहा कि इन गेंदबाजों की मेहनत ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'इस परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करना मुश्किल होता है, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी उनकी टीम को कम स्कोर पर रोक कर जीत के मौके बनाए। इससे जाहिर होता है कि इन गेंदबाजों ने कितनी शानदार प्रदर्शन की।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
सिमंस ने सीरीज के तीसरे टेस्ट में हार और क्लीन स्वीप से बचने के लिए उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, 'जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका आई, तो यहां लंबी पारी खेलना गेंद खेलने पर नहीं, बल्कि गेंद छोड़ने पर निर्भर करता है। मुझे नहीं लगता की केपटाउन में उन्होंने गेंद को ठीक से छोड़ा है और बेहतर गेंदबाजी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।