फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिच के बाहर भी क्रिकेट को बढ़ावा देंगे धोनी, इस तरह करेंगे पूरे विश्व में इसका विस्तार

Sun, 21 Jan 2018 08:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni set to launch 18 cricket academies globally
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वैश्विक स्तर पर अपने क्रिकेट अकेडमी का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। धोनी के इस 'महेन्द्र सिंह धोनी ग्लोबल क्रिकेट अकेडमी' अकेडमी का विस्तार भारत के कई शहरों और विश्व के कई देशों में किया जाएगा।

Mahendra Singh Dhoni set to launch 18 cricket academies globally
एमएस धोनी

36 वर्षीय टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल पिच के बाहर भी क्रिकेट में अपना योगदान बरकरार रखना चाहते हैं। इस वजह से वो वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को बढावा देने के लिए अपने बैनर तले 18 क्रिकेट अकेडमी को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

Mahendra Singh Dhoni set to launch 18 cricket academies globally
एमएस धोनी

गौरतलब है कि हाल ही में धोनी ने शनिवार को सिंगापुर अपना दूसरा महेन्द्र सिंह धोनी ग्लोबल क्रिकेट अकेडमी का लॉन्च किया। सिंगापुर के इस अकेडमी में ट्रेनिंग के लिए 400 लोगों ने अपना नाम रजिस्टर किया है, जिसका ट्रेनिंग सेशन  एमएस धोनी खुद कनडक्ट करेंगे। मालूम हो कि इनका पहला अकेडमी पहले से ही दुबई में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni set to launch 18 cricket academies globally
एमएस धोनी

धोनी अपने इस योजना के तहत 6 क्रिकेट अकेडमी देश में और 12 क्रिकेट अकेडमी विदेशों में लॉन्च करना चाहते हैं। अपने हेलिकॉप्टर शॉट से मशहूर धोनी का यह अकेडमी पहले से ही भारत के लखनऊ, बनारस और बोकारों में चल रहा है, जबकि अगला अकेडमी बिहार की राजधानी पटना में खोलने की योजना बना रहे हैं। वहीं, विदेशों की यदि बात की जाय तो आने वाले समय में धोनी डरबन, सिडनी, हांगकांग, कुआलालंपुर और कई मध्य पूर्व देशों में अपने इस ग्लोबल अकेडमी को लॉन्च करने का प्लान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni set to launch 18 cricket academies globally
एमएस धोनी

बता दें कि सिंगापुर में धोनी के इस अकेडमी का मुख्य कोच नेशनल टीम के कप्तान चेतन सूर्यवंशी होंगे, जो कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के लेवल 3 कोच हैं । धोनी भी अपने इस अकेडमी और छात्रों के विकास के लिए सक्रिय रूप से जुड़े रहेंगे। सिंगापुर में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकादमी का प्रबंधन मिहिर दिवाकर की देखरेख में जोश घोष कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed