{"_id":"674d3efe0474c7b4a906f650","slug":"ex-england-pacer-steven-finn-calls-jasprit-bumrah-best-player-in-the-world-alastair-cook-says-ind-vs-aus-test-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: स्टीवन फिन ने इस भारतीय को दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया, कुक ने कहा- भारत ने बहादुरी दिखाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: स्टीवन फिन ने इस भारतीय को दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया, कुक ने कहा- भारत ने बहादुरी दिखाई
Mon, 02 Dec 2024 10:30 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:30 AM IST
सार
कुक ने स्वीकार किया कि वह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के दबदबे से हैरान थे। कुक ने कहा कि यह एक पर्थ एक ऐसी जगह रही है जो ऐतिहासिक रूप से मेजबानों के लिए किला रहा है।
विज्ञापन
स्टीवन फिन और एलिस्टेयर कुक
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। बुमराह, जिन्होंने मुकाबले में भारत की कप्तानी भी की, आठ विकेट लिए और ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने में प्रमुख भूमिका निभाई। इस भारतीय स्टार तेज गेंदबाज के मास्टरक्लास ने परिस्थितियों का पूरा उपयोग किया और जरूरत के वक्त कई महत्वपूर्ण विकेट निकाले। फिन ने उनकी जमकर तारीफ की और यहां तक कहा कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
फिन
- फोटो : Twitter
फिन ने बुमराह की तारीफ की
फिन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के साथ भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए टीएनटी स्पोर्ट्स पर कहा, 'जायसवाल ने शानदार 161 रन बनाए, लेकिन जिस खिलाड़ी को देखना मुझे पसंद है. वह हैं जसप्रीत बुमराह। मुझे लगता है कि वह वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी कभी लगता है कि उनके जैसी गेंदबाजी क्या मजाक है! आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखते हैं और आप बस सोचते हैं कि मुझे खुशी है कि मुझे बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरना है।'

कुक
- फोटो : Twitter
कुक ने टीम इंडिया की तारीफ की
वहीं, कुक ने स्वीकार किया कि वह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के दबदबे से हैरान थे। कुक ने कहा कि यह एक पर्थ एक ऐसी जगह रही है जो ऐतिहासिक रूप से मेजबानों के लिए किला रहा है। कुक ने कहा, 'मुझे हैरानी हुई कि भारत ने वहां (ऑस्ट्रेलिया) जाकर ऑस्ट्रेलिया को हराया जो आमतौर पर क्रिकेट खेलने के लिहाज से काफी मुश्किल जगह होती है। पर्थ, मुझे पता है कि यह वाका नहीं है, मैं जानता हूं कि ऑप्टस एक नया स्टेडियम है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से ऑस्ट्रेलिया ने वहां ज्यादा मैच नहीं गंवाए। मुझे लगता था कि भारत ने बहादुरी दिखाई।'

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट
- फोटो : Twitter
स्मिथ ने भी की थी बुमराह की तारीफ
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा था कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विचित्र गेंदबाजी एक्शन और असाधारण कौशल उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते हुए बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लिए और ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए।

बुमराह ने पहली ही गेंद पर स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया
- फोटो : Twitter
'अजीब एक्शन उन्हें पैकेज बनाता है"
स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ से कहा, 'उनके रन अप की शुरूआत से ही उसका गेंदबाजी एक्शन अजीब है। वह अलग ही तरह से दौड़ता है और उसके एक्शन का आखिरी मूवमेंट भी विचित्र है। मैंने उसका सामना काफी बार किया है और हर बार उसके खिलाफ क्रीज पर जमने में समय लगता है।' पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ को बुमराह ने ही आउट किया था।