सब्सक्राइब करें

इन 9 घटनाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा वर्ल्ड कप, हर टीम से जुड़े कई हसीन और दर्दनाक किस्से

स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
fans never forget these 9 incidents of cricket world cup
1983 world cup

विश्व कप का 12वां संस्करण इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप का इतिहास खंगाले तो इसका हर एक संस्करण किसी न किसी बड़ी घटना के लिए आज भी फैंस के दिल-दिमाग में बैठा हुआ है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास की 9 सबसे बड़ी घटनाओं के बारे में....

Trending Videos
fans never forget these 9 incidents of cricket world cup
Matthew Hayden

1. सबसे तेज शतक
विश्व कप में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओब्रायन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2011 के विश्व कप में 50 गेंदों पर छह छक्कों और 13 चौकों की मदद से शतक जमाया। इससे पहले यह रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के नाम था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
fans never forget these 9 incidents of cricket world cup
eng vs rsa
2. एक गेंद पर 22 रन का लक्ष्य
रंगभेद की नीतियों के कारण लगे प्रतिबंध के बाद पहली बार 1992 के विश्व कप में खेल रही दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान और भारत को हरा कर सेमी फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वर्षा से प्रभावित मैच में उसके खिलाड़ियों का उत्साह ठंडा पड़ गया था। बारिश की वजह ओवर घटा दिए गए। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 13 गेंदों पर 22 रन बनाने थे। बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत के लिए 1 गेंद पर 22 रन का नामुमकिन लक्ष्य दिया गया।

 
fans never forget these 9 incidents of cricket world cup
फ्लिंटॉफ - फोटो : getty

3. कैरिबियन सागर में गिरे
साल 2005 के एशेज के हीरो एंड्रयू फ्लिंटॉफ 2007 के विश्व कप के दौरान नशे में धुत्त होकर कैरिबियन सागर में गिर पड़े थे। हुआ यह कि सेंट लुसिया में पहला मैच हारने के बाद वे अपनी टीम के साथियों के साथ बैठकर आठ घंटे तक शराब पीते रहे। इसी बीच वह अपने शरीर पर संतुलन खो बैठे और सीधे सागर में जा गिरे

विज्ञापन
fans never forget these 9 incidents of cricket world cup
kapil dev 1983 world cup

4.कपिल बने भारत के आइकॉन
पहले दो विश्व कप वेस्टइंडीज ने लॉर्ड्स के मैदान पर जीते थे। 1983 के विश्व कप का फाइनल एक बार फिर लार्ड्स के मैदान पर ही खेला जा रहा था। इसे जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड विश्व कप जीतने की हैट्रिक बनाना चाहते थे। लेकिन एक लम्हे में ही पासा पलट गया।

विवियन रिचर्ड्स ने एक गेंद को मिडविकेट पर हुक किया और भारतीय कप्तान कपिल देव ने मिड ऑन से दौड़ लगाकर इसे लपक लिया। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और विश्व कप भारत की झोली में आ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed