फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हिटमैन' की टीम जीत की पटरी पर लौटी, ये 5 खिलाड़ी बने सुपरस्टार

Wed, 18 Apr 2018 08:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
five heroes of mumbai indians vs royal challengers bangalore 14th match ipl 2018
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 46 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने आरसीबी को जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में आरसीबी 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइये जानते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने अपने पहले जीत का खाता खोलाः-

रोहित शर्मा

five heroes of mumbai indians vs royal challengers bangalore 14th match ipl 2018
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 52 गोंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह इस मुकाबले में शतक से चूक गए। वह आखिरी ओवर के पांचवीं गेंद पर कैच आउट  हुए। उन्हें क्रिस वोक्स ने कोरी एंडरसन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलिया भेजा।

एविन लेविस

five heroes of mumbai indians vs royal challengers bangalore 14th match ipl 2018
एविन लेविस

कैरीबियाई धुरंधर एविन लुइस ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की धमाकेदार पारी खेली। एंडरसन ने उन्हें डी कॉक के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृनाल पांड्या

five heroes of mumbai indians vs royal challengers bangalore 14th match ipl 2018
कृणाल पांड्या

इस मुकाबले में कृनाल पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने कोरी एंडरसन, वॉशिंगटन सुंदर और मनदीप सिंह को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

मिचेल मैक्लेघन

five heroes of mumbai indians vs royal challengers bangalore 14th match ipl 2018
मिचेल मैक्लेनाघन

मुंबई की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान मैक्लेघन ने शुरुआत के ही दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने आरसीबी के सलामी बल्लेबाजी क्विंटन डी कॉक और एबी डीबिलियर्स को अपना शिकार बनाया। डी कॉक 19 ओर डीविलियर्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed