फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL की सबसे दर्दनाक घटना, हार्दिक पांड्या के थ्रो पर MI के विकेटकीपर को छोड़ना पड़ा मैदान

Wed, 18 Apr 2018 01:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
ishan kishan suffers nasty eye injury during mumbai indians vs royal challengers bangalore match
इशान किशन

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर इशान किशन मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2018 के 14वें मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। युवा कीपर की आंख पर गेंद लगी और वह दर्द से कराहते हुए गंभीर हालत में मैदान से बाहर चले गए। 

ishan kishan suffers nasty eye injury during mumbai indians vs royal challengers bangalore match
इशान किशन

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के एक तेज थ्रो पर इशान किशन चोटिल हो गए। थ्रो लगते ही इशान मैदान पर गिर गए। उन्हें मैदान पर अचानक गिरता देख स्टेडियम में बैठे दर्शकों समेत पूरा क्रिकेट जगत सहम उठा।

ishan kishan suffers nasty eye injury during mumbai indians vs royal challengers bangalore match
इशान किशन

यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी के 13वें ओवर में घटी। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली एक रन लेने दौड़े। मिडविकेट पर मौजूद हार्दिक पांड्या ने तेज थ्रो विकेटकीपर की दिशा में फेंका। टप्पा खाने के बाद गेंद असामान्य उछाल लेते हुए इशान किशन की आंख पर जा लगी। गेंद लगने के बाद इशान मैदान पर गिर पड़े और तड़पने लगे। इसके बाद तुरंत मैदान पर फिजियो को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ishan kishan suffers nasty eye injury during mumbai indians vs royal challengers bangalore match
इशान किशन

इस घटना के घटते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी तुरंत इशान के पास दौड़कर आए। वहीं इशान को देख पांड्या भी सहम गए और ऐसा प्रतीत हुआ कि वह सोच रहे हो कि उनसे आखिर क्या हो गया। इशान की आंख के नीचे सूजन आई, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। फिर उनकी जगह स्थानापन्न विकेटकीपर आदित्य तारे ने जिम्मेदारी संभाली। 

विज्ञापन
ishan kishan suffers nasty eye injury during mumbai indians vs royal challengers bangalore match
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 46 रन से हराकर आईपीएल 2018 में जीत का खाता खोला। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (94) की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बना सकी। कप्तान कोहली की 'विराट' (92*) पारी आरसीबी के लिए काफी नहीं साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed