फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ICC करेगा नियमों में बदलाव, 'खराब रोशनी' है विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी समस्या

Thu, 09 Jul 2020 10:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Former England skipper Nasser Hussain calls for ICC to change bad light laws in Test cricket
lords rain

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खराब रोशनी से संबंधित अपने नियमों में बदलाव करे जिसकी वजह से इतने वर्षों से टेस्ट मैच प्रभावित हुए हैं। बुधवार को अधिकारियों ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के शुरूआती दिन के खेल को महज 17.4 ओवर खेलने के बाद खराब रोशनी और बारिश के कारण रद्द कर दिया।

Former England skipper Nasser Hussain calls for ICC to change bad light laws in Test cricket
अंपायर

आईसीसी इसका फैसला पूरी तरह से अंपायरों पर छोड़ती है जो मिलकर फैसला करते हैं कि खराब रोशनी खेलने के लिए खतरनाक होगी या फिर इसमें खेलना अनुचित होगा। इंग्लैंड के लिये 96 टेस्ट में 5764 रन बना चुके हुसैन को लगता है कि भले ही रोशनी थोड़ी खराब हो, लेकिन शायद अंपायर खिलाड़ियों को लंबे समय तक खेलने के लिए रख सकते हैं।

Former England skipper Nasser Hussain calls for ICC to change bad light laws in Test cricket
ICC - फोटो : social Media

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर कहा, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसकी आपको कोशिश करनी होगी और इस खेल में नए व्यक्ति को समझानी होगी। आप इतना सारा धन लाइट में खर्च करते हो, लाइट को चलाइए। इस मौके पर उन्होंने बारिश की वजह से ऐसा किया। यह ऐसी चीज है जिसे मैं चाहूंगा कि आईसीसी इसमें बदलाव करे। उन्होंने कहा कि वे भले ही कह सकते हैं कि ‘आप संन्यास ले चुके हो’ और आंकड़ों की बात करते हो, लेकिन देखिए, लाइट अभी जली हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former England skipper Nasser Hussain calls for ICC to change bad light laws in Test cricket
नासिर हुसैन - फोटो : ट्विटर

अगर अभी बारिश नहीं हो रही तो शायद खिलाड़ी इस चीज को समझ सकते हैं कि खेल को खुद को बेचते रहना चाहिए और अगर आप रूक सकते हो तो रूके रहिए। खराब रोशनी के नियमों की पहले भी आलोचना हो चुकी है। पिछले साल जनवरी में एससीजी पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल रोक दिया था तब भी इन नियमों पर सवाल उठाए गए थे। एशेज 2013 में 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 24 गेंद में 21 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे लेकिन अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed