{"_id":"673209a143ca18b19f03f1ef","slug":"former-lucknow-super-giants-captain-kl-rahul-explained-the-reason-behind-leaving-franchise-before-ipl-auction-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: केएल राहुल ने क्यों छोड़ा लखनऊ सुपरजाएंट्स का साथ? आईपीएल नीलामी से पहले खुद किया खुलासा, बताई ये वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: केएल राहुल ने क्यों छोड़ा लखनऊ सुपरजाएंट्स का साथ? आईपीएल नीलामी से पहले खुद किया खुलासा, बताई ये वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 07:12 PM IST
सार
केएल राहुल का लखनऊ के साथ तीन साल का करार हाल ही में समाप्त हुआ है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), आयुष बदोनी (चार करोड़ रुपये) और मोहसिन खान (चार करोड़ रुपये) को रिटेन किया था।
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ सुपरजाएंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्यों इस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ा। राहुल ने तीन सीजन तक इस टीम की कमान संभाली थी, लेकिन अगले सीजन के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया। इसका मतलब है कि राहुल अब 24 और 25 नवंबर को होने वाली बड़ी नीलामी में नजर आएंगे।
2 of 4
केएल राहुल और संजीव गोयनका
- फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल का लखनऊ के साथ तीन साल का करार हाल ही में समाप्त हुआ है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), आयुष बदोनी (चार करोड़ रुपये) और मोहसिन खान (चार करोड़ रुपये) को रिटेन किया था। राहुल ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने किस कारण इस टीम के साथ अपना नाता तोड़ा।
3 of 4
केएल राहुल और संजीव गोयनका
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल के लिए अच्छा नहीं रहा था आईपीएल 2024 सीजन
राहुल का बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। 2024 में तीन सीजन में पहली बार टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। केएल राहुल ने बताया कि उन्होंने लखनऊ छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह अपने खेल में स्वतंत्रता चाहते थे। केएल राहुल ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, मैं फ्रेश शुरुआत करना चाहता हूं। मैं अपने विकल्प खोजना चाहता था जहां मैं स्वतंत्र होकर अपना गेम खेल सकूं, जहां टीम का वातावरण थोड़ा हल्का हो। कई बार आप आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने लिए अच्छा सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टी20 टीम में वापसी करना है राहुल का लक्ष्य
राहुल ने कहा, मैं कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हूं और मुझे पता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं कहां खड़ा हूं। मुझे यह भी पता है कि वापसी करने के लिए मुझे क्या करने की जरूरत है। इसलिए मैं आईपीएल के अगले सीजन के लिए उत्सुक हूं जो मुझे ऐसा प्लेटफॉर्म देगा जहां जाकर मैं क्रिकेट का आनंद ले सकता हूं। मेरा लक्ष्य भारतीय टी20 टीम में वापसी करने का है।
आईपीएल 2024 में राहुल की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर थी। लखनऊ ने 14 मैचों में 14 अंक हासिल किए थे। हालांकि, चार टीमें ऐसी थी जिनके एक समान अंक थे, लेकिन लखनऊ का नेट रनरेट इनमें सबसे ज्यादा खराब था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।