फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BGT: रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल पर दांव लगाएगा भारत? जानें ऑस्ट्रेलिया में कैसा है उनका रिकॉर्ड

Mon, 11 Nov 2024 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Nov 2024 04:49 PM IST
सार

भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4-0 से जीतनी होगी। माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी अनुपस्थिति में भारत को ओपनिंग स्थान पर किसी उपयुक्त बल्लेबाज की तलाश करनी होगी।

विज्ञापन
Batter KL Rahul record in Australia as an opener in test probable options if Rohit Sharma miss first test
रोहित और राहुल - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे क्योंकि उसे हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है।
Batter KL Rahul record in Australia as an opener in test probable options if Rohit Sharma miss first test
केएल राहुल - फोटो : BCCI
भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4-0 से जीतनी होगी। माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी अनुपस्थिति में भारत को ओपनिंग स्थान पर किसी उपयुक्त बल्लेबाज की तलाश करनी होगी। भारतीय टीम प्रबंधन की नजर केएल राहुल एक विकल्प हो सकते हैं जो ऑस्ट्रेलिया में पहले भी ओपनिंग कर चुके हैं। 
Batter KL Rahul record in Australia as an opener in test probable options if Rohit Sharma miss first test
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
राहुल हालांकि पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था। राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया गया था। राहुल भारत ए के लिए भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्होंने पहली पारी में चार रन और दूसरी पारी में 10 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Batter KL Rahul record in Australia as an opener in test probable options if Rohit Sharma miss first test
विराट-केएल राहुल - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग करने के दौरान कैसा है राहुल का रिकॉर्ड?
राहुल ने 2022 से 12 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 25.7 के औसत से 514 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। हाल के दिनों में राहुल क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पा रहे हैं और उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में ओपनर के तौर पर उनके आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं है। उन्होंने चार मैचों की सात पारियों में 26.14 के औसत और 45.29 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक शामिल है। 
विज्ञापन
Batter KL Rahul record in Australia as an opener in test probable options if Rohit Sharma miss first test
केएल राहुल और शुभमन गिल - फोटो : twitter
ओपनिंग स्लॉट को लेकर क्या बोले गंभीर?
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने रोहित की अनुपस्थिति और ओपनिंग स्थान को लेकर भी बात की। गंभीर ने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं है कि रोहित अनुपलब्ध रहेंगे और इस बारे में जानकारी पर्थ टेस्ट से पहले ही मिलेगी। रोहित की गैरमौजूदगी में कौन ओपनिंग करेगा? इस सवाल पर गंभीर ने कहा, हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। हमारे पास अभिमन्यु ईश्वरन हैं और हमारे पास केएल राहुल हैं। हम पर्थ में शुरुआती टेस्ट से पहले कॉल लेंगे और फैसला करेंगे कि किसे ओपनिंग कराना चाहिए। हमारे पास ओपनिंग के लिए और भी कई विकल्प हैं। टीम के पास शुभमन गिल के रूप में ओपनिंग के लिए एक और विकल्प मौजूद है। गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनको लेकर भी सवाल पूछे गए। 

भारत के 2020/21 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल ने ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की थी। हालांकि, एक साल पहले यशस्वी जायसवाल की एंट्री के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा जाने लगा। गंभीर ने कहा- हम सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाने की कोशिश करेंगे जो पर्थ में हमारे लिए काम कर सके। चाहे वह बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले शुभमन हों या ईश्वरन या केएल, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हमें क्या सही संयोजन लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed