{"_id":"6731daf3efb4002269026077","slug":"ind-vs-sa-t20-domestic-cricket-and-gambhir-helped-me-make-a-comeback-says-varun-chakaravarthy-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: 'घरेलू क्रिकेट और गंभीर ने वापसी करने में मदद की', दूसरे टी20 में पांच विकेट लेने के बाद बोले वरुण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: 'घरेलू क्रिकेट और गंभीर ने वापसी करने में मदद की', दूसरे टी20 में पांच विकेट लेने के बाद बोले वरुण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:52 PM IST
सार
राष्ट्रीय टीम में वापसी के संदर्भ में वरुण ने कहा कि इसमें गंभीर की भूमिका अहम रही। वरुण इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हाल ही में भारत के मुख्य कोच का पद संभालने वाले गंभीर भी तब इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए थे और मेंटर थे।
विज्ञापन
1 of 4
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खेलने और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका को लेकर स्पष्टता से उन्हें तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली। इस 33 वर्ष से इस स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि, भारत यह मैच तीन विकेट से हार गया था।
2 of 4
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
वरुण ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'निश्चित रूप से पिछले तीन साल काफी कठिन रहे। मैंने इस बीच अधिक से अधिक क्रिकेट खेली। मैंने घरेलू लीग में भी खेलना शुरू किया और इससे निश्चित तौर पर मुझे अपना खेल समझने में मदद मिली।' वरुण इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हाल में भारत के मुख्य कोच का पद संभालने वाले गंभीर भी तब इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए थे और मेंटर थे।
3 of 4
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
राष्ट्रीय टीम में वापसी के संदर्भ में वरुण ने कहा कि इसमें गंभीर की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा, 'हां हम बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में खेल रहे थे और वह टीम के कोच थे। हमने निश्चित तौर पर काफी बातचीत की और उन्होंने मेरी भूमिका को लेकर काफी स्पष्टता प्रदान की।' वरुण ने कहा,‘ 'उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 30-40 रन भी लुटा देता हूं तो कोई बात नहीं। आपको केवल विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करना है और टीम में आपकी भूमिका यही है। इस तरह की स्पष्टता से मुझे निश्चित तौर पर वापसी करने में मदद मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
भारत दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रन का लक्ष्य ही रख पाया लेकिन वरुण की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अच्छी वापसी की, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (47) और गेराल्ड कोएत्जी (19) ने अटूट साझेदारी निभाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। वरुण ने कहा, 'ब्रेक के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें परिणाम के बारे में नहीं सोचना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। हमने ऐसा किया और हम जीत के करीब भी पहुंच गए थे।' उन्होंने कहा, 'जब आप छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए उतरते हैं तो आपकी मानसिकता आक्रामक होती है। हम विकेट लेकर ही मैच जीत सकते थे। हम अगले दो मैच में भी इसी मानसिकता के साथ खेलेंगे क्योंकि अब यह मैच हमारे लिए करो या मरो जैसे बन गए हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।