फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार

Wed, 14 Dec 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
former pakistani skipper Inzamam criticises Anderson over comments on Kohli
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
विराट कोहली की तकनीक पर जेम्स एंडरसन द्वारा उठाए गए सवाल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली का समर्थन किया है और जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी पर ही सवाल उठा दिए हैं कि जेम्स भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं। 

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार

former pakistani skipper Inzamam criticises Anderson over comments on Kohli
Inzmam
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने जेम्स एंडरसन के विराट की तकनीक को लेकर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि यह मेरे लिए आश्चर्य की बात है कि एंडरसन कोहली की तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं, जिन्हें मैनें भारतीय उप-महाद्वीप की पिचों पर विकेट लेते नहीं देखा। 

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार

former pakistani skipper Inzamam criticises Anderson over comments on Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इंजमाम ने आगे कहा कि एंडरसन यह कहना चाहते हैं कि यदि आप इंग्लैंड की पिचों पर रन बना पाते हैं तो आपको एक अच्छा बैट्समैन होने का प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिन गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाते हैं वो अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं। यह वो टीमें कमजोर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार

former pakistani skipper Inzamam criticises Anderson over comments on Kohli
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
इंजमाम ने आगे कहा कि मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि आप कहां रन बना पाते हैं और कहां नहीं। टेस्ट मैचों में रन रन होते हैं और एक-एक रन का महत्व होता है। उन्होंने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि विराट वर्तमान पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज है। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी खिलाड़ी की आकलन इस आधार पर करते हैं कि उसके द्वारा बनाए गए रन टीम को जीत दिलाने में कितने मददगार साबित होते हैं। यदि एक खिलाड़ी 80 रन बनाकर टीम को जिता सकता है तो वह 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण जिसके रन टीम को जीत न दिला सकें।
विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने किया विराट का समर्थन, लगाई एंडरसन की फटकार

former pakistani skipper Inzamam criticises Anderson over comments on Kohli
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
इंजमाम ने कहा कि विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वो जब-जब रन बनाते हैं अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि एशियाई टीमें यदि बाहर अच्छा नहीं करती हैं तो हम उनपर सवाल उठाने लगते हैं लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों का समर्थन और बचाव करते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में 3-0 और इंग्लैंड को यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed