फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!

Sun, 18 Dec 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Dec 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
gambhir admits his difference with mahendra singh dhoni
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के कप्तान धोनी को बहुत ही शालीन और देश हित के लिए निर्णय लेने वाला खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन उनके अपनी टीम के किसी खिलाड़ी से इतने मतभेद रहे होंगे इस बात को कोई मान नहीं सकता। लेकिन धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार विजयी बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने आखिरकार यह मान ही लिया कि उनके महेंद्र सिंह धोनी से मतभेद रहे हैं। 


 

आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!

gambhir admits his difference with mahendra singh dhoni
गौतम गंभीर - फोटो : getty
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने खुलासा किया है कि उनके भारत के वनडे और टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके मतभेद रहे हैं। फेसबुक पर लाइव वीडियो चैट के दौरान अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए धोनी के साथ मतभेद की बात स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता कभी नहीं रही। 

 

आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!

gambhir admits his difference with mahendra singh dhoni
गौतम गंभीर - फोटो : getty
दिल्ली रणजी टीम के कप्तान गंभीर ने माना कि कई मुद्दों पर उनकी राय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राय से अलग रही है। लेकिन मेरे और धोनी के बीच कभी प्रतिद्वंद्विता नहीं रही। जब हम टीम इंडिया के लिए खेले तो विचारों में भिन्‍नता के बावजूद जीत ही हमारा एकमात्र उद्देश्‍य रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!

gambhir admits his difference with mahendra singh dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
गौरतलब है कि गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी तकरार की खबरें समय-समय पर सुर्खियों में रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी पर यह भी आरोप लगता रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर गौतम गंभीर की टीम में वापसी में बाधा पहुंचाई है। गंभीर ने आगे कहा कि जिंदगी में सबकी राय एक जैसी नहीं हो सकती। अलग-अलग राय होना कोई बड़ी बात नहीं है। मेरा मानना है कि धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं। 

 
विज्ञापन

आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!

gambhir admits his difference with mahendra singh dhoni
gautam gambhir - फोटो : pti
प्रशंसकों के सवालों के जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि अपने क्रिकेट करियर के कुछ बेहतरीन पल उन्‍होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही बिताए हैं। पेशेवर जीवन के अपने सर्वश्रेष्‍ठ पलों का हम दोनों ने मिलकर लुत्‍फ लिया है। चाहे वह 2007 में टी-20 विश्वकप जीत हो या 2011 में वनडे विश्वकप या फिर टेस्‍ट मैचों में दुनिया की नंबर एक टीम बनना। हमारा उद्देश्‍य और लक्ष्‍य हमेशा एक ही रहा, टीम की जीत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed