{"_id":"58553e794f1c1b686f64d6d0","slug":"kapil-dev-says-dhoni-has-enough-experience-should-continue-as-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की कप्तानी को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की कप्तानी को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
कपिल देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को पहली बार 1983 में विश्व चैंपियन का खिताब दिलाने वाले 'हरियाणा हरिकेन' कपिल देव ने धोनी से वनडे टीम की कमान लेकर कोहली कौ सौंपने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उनकी राय कई दिग्गजों से अगल है।
धोनी की कप्तानी को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
कपिल देव का मानना है कि धोनी को फिलहाल वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बने रहने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि धोनी के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वह जब तक इस काम को बेहतर तरीके से कर रहे हैं तब तक उन्हें कप्तान बनाए रखना चाहिए।
धोनी की कप्तानी को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
महेंद्र सिंह धोनी
उन्होंने कहा कि धोनी टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कई बार इस तरह की बातें उठती हैं कि कोहली को वनडे और टी-20 की कप्तानी सौंपने का वक्त आ गया है। कपिल ने कहा कि ऐसे लोगों से सवाल पूछना चाहिए कि क्या हम उस स्थिति में हैं कि धोनी को पीछे हटने के लिए कह सकें। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उनमें अभी टीम का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त दमखम है। जब समय आएगा धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलना छोड़ देंगे। मेरा मानना है कि यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। धोनी बतौर कप्तान अच्छा कर रहे हैं। उनके पास अच्छा खासा अनुभव है और उन्हें कप्तानी करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी की कप्तानी को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
जब कपिल से धोनी और कोहली की कप्तानी के बीच तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देना जल्दबाजी होगी। दो व्यक्ति एक जैसे नहीं होते ठीक वैसा अंतर धोनी और कोहली की कप्तानी में है। कोहली आक्रामक हैं तो धोनी संयमित और शांत। मुझे लगता है कि दोनों की बीच तुलना करना बेहद मुश्किल है और दोनों की टीमों और एटीट्यूड में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
धोनी की कप्तानी को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
महेंद्र सिंह धोनी
स्थितियां बदल गई हैं। कल आप पूछेंगे कि क्या इन दोनों की तुलना सौरव गांगुली से कर सकते हैं। इसलिए हर कप्तान का अपनी अलग शैली होती है वह अपने तरीके से टीम का गठन करता है। वह अपने तरीके से टीम में आक्रामकता का समावेश करता है खिलाड़ियों को उत्साहित करता है। आप आक्रामक हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।लेकिन ये सभी चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि क्या इससे टीम को अच्छे परिणाम मिल रहे हैं या नहीं।