#हैदराबाद: नोटबंदी के बाद पुराने नोटों से खरीदा गया 2700 करोड़ का सोना
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#हैदराबाद: नोटबंदी के बाद पुराने नोटों से खरीदा गया 2700 करोड़ का सोना
नोटबंदी के बाद पूरे देश में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी की जांच में अकेले हैदराबाद में ही 2700 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किटों की खरीदारी की बात पता चली है। नोटबंदी के बाद खरीदा गया ये सोना 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों से खरीदा गया है। सोने के बिस्किट खरीदने वाला शख्स गायब बताया जा रहा है।
#वरिष्ठता के क्रम को दरकिनार कर हुई नए सेना प्रमुख की नियुक्ति, विपक्ष ने उठाए सवाल
पीएमओ ने शनिवार को ले. जनरल विपिन रावत को नया सेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। ले. जनरल विपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे मौजूदा जनरल दलबीर सिंह की जगह लेंगे। ले. रावत को वरिष्ठता का क्रम तोड़ते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों से आगे रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है, जिस कारण विपक्षी दल अब उनकी नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं।
#उद्धव ने भाजपा को दी धमकी, 'हमारे साथ मत उलझिए वर्ना अपने हाथ जला बैठोगे'
केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर पार्टी पर निशाना साध दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दिए कि मुंबई महानगर पालिका के चुनावों में पार्टी अकेले उतर सकती है।
#नोटबंदी के बाद 6 दिन में जिला सहकारी बैंकों में जमा हुए 9000 करोड़
नोटबंदी के बाद जिला सहकारी बैंकों में जमा हुई रकम का आंकड़ा हैरान करने वाला है। आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा हुई और उसके तुरंत बात ही इन बैंकों में पैसा तेजी से बढ़ गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 10 से 15 नवंबर के बीच 17 राज्यों के जिला सहकारी बैंकों में 9000 करोड़ रुपये तक जमा हुए।