{"_id":"58555efa4f1c1bf951649fa9","slug":"mike-hussey-doesnt-want-salman-butt-back-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान बट्ट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सलमान बट्ट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
Sat, 17 Dec 2016 09:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान बट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर का मानना है कि साल 2010 स्पॉट फिक्सिंग मामले के मुख्य आरोपी रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं होनी चाहिए।
सलमान बट्ट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
2 of 5
माइक हसी
मिस्टर क्रिकेट के नाम से दुनिया भर में विख्यात माइकल हसी ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सलमान बट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हसी ने कहा कि मैं इमानदारी से कहूं तो यह बात मुझे हजम नहीं होती है। कुछ लोगों का कहना है कि उसने अपने किए की सजा काट ली है अब उसे वापसी की अनुमति देनी चाहिए जिस तरह आमिर को दी गई।
सलमान बट्ट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
3 of 5
मोहम्मद आमिर
- फोटो : getty
लेकिन लोगों यह नहीं भूलना चाहिए कि उस वक्त आमिर 17 साल का एक बच्चा था जिसे सलमान ने गलत राह में भटका दिया था। मेरी सहानुभूति मोहम्मद आमिर के साथ है लेकिन बट के साथ नहीं। हस ने कहा कि मैं आमिर के साथ सहानुभूति रख सकता हूं लेकिन उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने देना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान बट्ट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
4 of 5
रेयान हैरिस
ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य क्रिकेटर रियान हैरिस ने कहा कि आमिर यहां खेल रहा है मेरी उसके खेलने को लेकर मिली-जुली राय है। हालांकि मैं ऐसा नहीं सोचता हूं कि उसे यहां होना चाहिए लेकिन वह केवल 17 साल का था यह लोगों के तर्क है मैं इस बारे में खुद को समझाने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन सलमान बट्ट, वह तो कप्तान था जिसने अपने खिलाड़ियों से चीटिंग करने को कहा। मैं कह नहीं सकता कि विरोधी टीम के खिलाड़ी उसके विरुद्ध खेलना चाहेंगे या नहीं। मुझे मालूम है कि उसने अपराध किया है और उसे जो सजा मिली है वह उसके हिसाब से काफी कम है।
विज्ञापन
सलमान बट्ट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
5 of 5
सलमान बट
बट को हाल ही में संपन्न घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी के फाइनल के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल की दोनों पारियों में शतक जड़कर उसने अपनी टीम को जीत दिलवाई। फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद बट ने कहा, मुझे लगता है कि बुरे दिन गुजर गए हैं। मैं पिछले पांच सालों में बेहद खराब दौर से गुजरा। इस दौरान मेरी पत्नी, मेरे परिवार और दोस्तों ने मेरा साथ दिया। मैंने बड़ी जोर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा खटखटाया है। आशा करता हूं कि इससे पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में वापसी का मेरा रास्ता प्रशस्त होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।