फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा करेंगे गंभीर और बीसीसीआई के अधिकारी, रोहित-कोहली के भविष्य पर चर्चा संभव

Sat, 11 Jan 2025 02:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jan 2025 02:27 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार सीरीज हारने तथा कोहली और रोहित के बल्ले से प्रभावित नहीं करने के कारण यह दोनों बल्लेबाज निशाने पर आए हैं।

विज्ञापन
Gautam Gambhir BCCI officials to meet to review Australia tour future of Kohli-Rohit will be discussed
गंभीर और अगरकर - फोटो : अमर
भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है। 
Gautam Gambhir BCCI officials to meet to review Australia tour future of Kohli-Rohit will be discussed
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी हार 
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार सीरीज हारने तथा कोहली और रोहित के बल्ले से प्रभावित नहीं करने के कारण यह दोनों बल्लेबाज निशाने पर आए हैं। बताया जा रहा है कि इस बारे में चर्चा होगी कि अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से बदलाव की प्रक्रिया सक्रिय की जाए या इस आईसीसी टूर्नामेंट तक रुका जाए। हालांकि, यह लगभग तय है कि सीनियर बल्लेबाजों को फॉर्म में वापसी का मौका दिया जाएगा और ये वनडे प्रारूप में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा होंगे। वनडे में रोहित और कोहली हमेशा प्रभावित करते हैं। 
Gautam Gambhir BCCI officials to meet to review Australia tour future of Kohli-Rohit will be discussed
कोहली और रोहित - फोटो : BCCI
पिछले साल रोहित-कोहली ने खेले सिर्फ तीन वनडे 
भारत में 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद रोहित और कोहली ने 2024 में तीन वनडे मैच खेले थे और इस प्रारूप में उनके करियर का आकलन करने के लिए यह उपयुक्त मौके नहीं थे। रोहित और कोहली की फॉर्म श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अलग दिखी थी। कोहली ने जहां 24, 14 और 20 रन बनाए थे। वहीं, रोहित ने 58, 64 और 35 रन की पारी खेली थी। ओवरऑल कोहली का 50 ओवर के प्रारूप में बल्ला बोलता है और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वह फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। रोहित के लिए भी फॉर्म में लौटने का यह सही मौका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir BCCI officials to meet to review Australia tour future of Kohli-Rohit will be discussed
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
रोहित-कोहली के फॉर्म का किया जाएगा आकलन 
वनडे को छोड़ दें तो रोहित और कोहली का टेस्ट भविष्य अलग है। भारत को अब इस प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जब इसके लिए टीम चुनी जाएगी तो इस प्रारूप में दोनों बल्लेबाजों के फॉर्म का आकलन किया जाएगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कोहली ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लिहाजा, पांच मैचों में उन्होंने 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। 
विज्ञापन
Gautam Gambhir BCCI officials to meet to review Australia tour future of Kohli-Rohit will be discussed
मोर्ने मोर्कल - फोटो : IPL
कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन पर भी उठेंगे सवाल? 
दूसरी ओर, कप्तान रोहित के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा किसी खराब सपने की तरह रहा। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले मैच से बाहर रहे रोहित ने सिर्फ 31 रन बनाए। भारतीय टीम जब अगले टेस्ट दौरे के लिए जाएगी जो इनका प्रदर्शन सभी के दिमाग में होगा। वहीं, गंभीर से भी रोहित और कोहली के टेस्ट भविष्य को लेकर राय ली जाएगी। इस बीच, गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा सकती है और उनसे आगे के दृष्टिकोण के बारे में पूछा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed