{"_id":"585232dc4f1c1b7c7c649dd1","slug":"gautam-gambhir-said-dhoni-and-he-were-had-ideological-differences-but-not-clashes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने माना, दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने माना, दिया बड़ा बयान
Thu, 15 Dec 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-गंभीर
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। 2 मैच के लिए टीम में वापसी कर रहे गंभीर ने फेसबुक पर लाइव वीडियो चैट के दौरान फैंस से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। लोकेश राहुल की वापसी के बाद गंभीर टीम से बाहर हो गए।
धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने स्वीकारा, दिया बड़ा बयान
2 of 5
धोनी-गंभीर
इस चैट के दौरान गंभीर धोनी पर भी खुलकर बोले। गौरतलब है कि धोनी और गंभीर के बीच मतभेदों की खबर लंबे समय तक मीडिया में सुर्खियों में बनी रही थी। इस चैट के दौरान दिल्ली के रणजी कप्तान ने कई खुलासे किए।
धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने स्वीकारा, दिया बड़ा बयान
3 of 5
धोनी-गंभीर
इस चैट के दौरान गंभीर ने माना कि उनके और धोनी के बीच मतभेद रहे थे। गंभीर ने कहा कि कई दफा दोनों की राय अलग-अलग हुआ करती थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि गंभीर ने कहा कि धोनी कभी उनके प्रतिद्वंद्वी नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने स्वीकारा, दिया बड़ा बयान
4 of 5
धोनी-गंभीर
गंभीर ने कहा कि विचार अलग हो सकते थे, मगर दोनों का लक्ष्य सिर्फ टीम की जीत होती है। गंभीर ने धोनी को एस बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार इंसान बताया। गंभीर और धोनी, दोनों ही 2011 विश्वकप फाइनल के हीरो रहे थे।
विज्ञापन
धोनी से मदभेद को गौतम गंभीर ने स्वीकारा, दिया बड़ा बयान
5 of 5
धोनी-गंभीर
34 साल के गंभीर ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कई यादगार पल धोनी के साथ बिताए हैं। इसमें 2007 के टी-20 विश्वकप और 2011 विश्वकप जीत शामिल है। दोनों ही जीत में धोनी कप्तान थे और गंभीर ने दोनों फाइनल में यादगार पारियां खेलीं थीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।