दुनिया भर के कई गेंदबाज अपनी अजीबोगरीब बॉलिंग एकश्न से विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान कायम कर चुके हैं। इसी लिस्ट में अब दक्षिण अफ्रीका के अक गेंदबाज का नाम जुड़ने जा रहा है। अपनी विचित्र बॉलिंग एक्शन की वजह से दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर ग्रेगरी माहलोक्वाना चर्चा में हैं। ग्रेगरी की खासियत ये है कि वे दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हैं।
VIDEO: दोनों हाथों से गेंदबाजी कर छाया दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज, चटकाए दो विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेगरी ने खेली जा रही दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग मजांसी सुपर लीग में केपटाउन ब्लिट्ज की ओर से खेलते हुए दोनों हाथों से गेंदबाजी की। दोनों हाथों से बॉलिंग कर उन्होंने दो विकेट भी झटके। दो दिन पहले श्रीलंकाई स्पिनर केविन कोठ्ठिगोडा का गेंदबाजी एक्शन सुर्खियों में आया था। अब चर्चा में दक्षिण अफ्रीका के ग्रेगरी माहलोक्वाना हैं।
दोनों हाथों से गेंदबाजी करने के अपने हुनर से ग्रेगरी पहले ही चर्चा में रहे हैं, लेकिन मजांसी सुपर लीग में खेलते हुए ग्रेगरी ने दोनों हाथ से गेंदबाजी की और विकेट भी लिए। ग्रेगरी ने डरबन हीट के खिलाफ हुए मैच में दाएं व बाएं दोनों हाथ से गेंदबाजी कर विकेट लिए।
How often do you hear of a bowler picking wickets with each hand during a cricket match❓ Very rarely❗️
Right-arm offbreak ✅
Slow left-arm orthodox ✅
From Gregory Mahlokwana of @CT_Blitz #MSLT20 pic.twitter.com/kIMjgsnStB
पहले उन्होंने आठवें ओवर में दाएं हाथ से गेंद फेंकते हुए सारेल इर्वी (16 रन) को आउट किया। इसके बाद बाएं हाथ से गेंद फेंकते हुए उन्होंने 10वें ओवर में डरबन टीम के कप्तान डेन विलास को बोल्ड किया। इसके बाद ग्रेगरी फिर सुर्खियों में आ गए।