भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। हार्दिक पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है क्योंकि माना जा रहा है कि हार्दिक का ध्यान फिलहाल खेल के सबसे छोटे प्रारूप पर केंद्रित है।
IND vs SA: द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक-बुमराह का शामिल होना मुश्किल, इस कारण मिल सकता है आराम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:54 PM IST
सार
तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए बुमराह को भी इस वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है क्योंकि माना जा रहा है कि हार्दिक का ध्यान फिलहाल खेल के सबसे छोटे प्रारूप पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन