फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Searched Athletes: लिंग जांच में अयोग्य इमाने खेलीफ से लेकर पांड्या तक, साल 2024 में इन 10 एथलीट का जलवा

Wed, 11 Dec 2024 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

हार्दिक दुनिया भर में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए 10 एथलीटों में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं। दूसरे क्रिकेटर शशांक सिंह हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन
Hardik Pandya, Shahshank Singh Among 10 Most Searched Athletes on Google in 2024, Imane Khelif, No Rohit Virat
हार्दिक, शशांक और इमाने - फोटो : Twitter
साल 2024 खत्म होने के करीब है। इस साल भारत के लिए खेलों में मिलेजुले नतीजे रहे। क्रिकेट में जहां भारत ने टी20 विश्व कप कब्जा जमाया, वहीं पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा। टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास भी एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, जब दुनिया भर में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची की बात आती है, तो न तो विराट और न ही रोहित को जगह मिली। भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के एकमात्र सदस्य हार्दिक पांड्या गूगल पर शीर्ष 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट्स में जगह बनाने में कामयाब रहे।
Hardik Pandya, Shahshank Singh Among 10 Most Searched Athletes on Google in 2024, Imane Khelif, No Rohit Virat
हार्दिक, प्रीति और शशांक - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, हार्दिक दुनिया भर में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए 10 एथलीटों में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं। दूसरे क्रिकेटर शशांक सिंह हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। शीर्ष 10 में शशांक का नाम होना काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि वह महज एक अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। इसी साल आईपीएल से वह सुर्खियों में भी आए थे। आईपीएल ढाई महीने के आसपास चला और इसके बावजूद शशांक लिस्ट में हैं। जिस तरह से उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदा गया था, उसने यकीनन उन्हें इंटरनेट सनसनी बना दिया। यह कहा जाता है कि शशांक को पंजाब किंग्स ने नीलामी में गलती से खरीदा था क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोई दूसरा शशांक सिंह समझा था। हालांकि, बाद में पंजाब ने सफाई देते हुए कहा था कि उनसे गलती हुई और वह उसी शशांक को खोज रहे थे। 

आइए साल 2024 में शीर्ष 10 सबसे ज्यादा खोजे गए एथलीटों पर एक नजर डालते हैं-
  • इमाने खेलीफ (मुक्केबाज)
  • माइक टायसन (मुक्केबाज)
  • लमीन यमल (फुटबॉलर)
  • सिमोन बाइल्स (जिमनास्ट)
  • जेक पॉल (रेसलर)
  • निको विलियम्स (फुटबॉलर)
  • हार्दिक पांड्या (क्रिकेटर)
  • स्कॉटी शेफलर (गोल्फर)
  • शशांक सिंह (क्रिकेटर)
  • रोड्री (फुटबॉलर)
Hardik Pandya, Shahshank Singh Among 10 Most Searched Athletes on Google in 2024, Imane Khelif, No Rohit Virat
इमाने खेलीफ - फोटो : @womenpostingws
अल्जीरियाई मुक्केबाज इमाने खेलिफ, जो इस साल पेरिस ओलंपिक खेलों में चर्चा का केंद्र रही थीं, वह सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एथलीट हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, इसके बाद हाल ही में लिंग जांच में अयोग्य पाई गईं और कहा गया कि वह पुरुष हैं। वह अभी भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय हैं। महान मुक्केबाज माइक टायसन, जिन्होंने हाल ही में जेक पॉल के साथ प्रोफेशनल बॉक्सिंग में हिस्सा लिया था, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टायसन 58 साल की उम्र में रिंग में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें हराने वाले जेक पॉल भी इस लिस्ट में हैं। बार्सिलोना और स्पेन के विंगर लमीन यमल भी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका की दिग्गज जिमनास्ट सिमोन बाइल्स, स्पेन के एक और फुटबॉलर निको विलियम्सन और रोड्री भी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed