फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे वन-डे के किंग ने कहा- न जाने कोहली ने कैसे कर दी इतनी बड़ी गलती 

Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Heinrich Klaasen says Surprised by Indias decision to ignore Bhuvi and Bumrah
south africa

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने शनिवार को जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे वन-डे में पांच विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने टीम इंडिया के डेथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के बजाए रिस्ट स्पिनरों से गेंदबाजी कराने के फैसले से हैरान हैं। 

Heinrich Klaasen says Surprised by Indias decision to ignore Bhuvi and Bumrah
हेनरिच क्लासेन

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने डेथ ओवरों में भुवनेश्वर और बुमराह से गेंदबाजी नहीं कराई जबकि रिस्ट स्पिनर काफी रन गंवा रहे थे। क्लासेन ने कोहली की डेथ ओवर में भुवी और बुमराह से गेंदबाजी नहीं कराने की रणनीति के बारे में कहा, 'मैं इस फैसले से काफी हैरान था।'

Heinrich Klaasen says Surprised by Indias decision to ignore Bhuvi and Bumrah
हेनरिच क्लासेन

क्लासेन ने कहा, 'डेविड मिलर और मैं सोच रहे थे कि उन्होंने तेज गेंदबाजों को अंत में दो-दो ओवरों के लिए रखा हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सीरीज अभी तक जिस तरह की रही है, उससे ही उन्होंने बचे हुए ओवरों में अपने स्पिनरों से गेंदबाजी कराई लेकिन मैं इससे काफी हैरान था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Heinrich Klaasen says Surprised by Indias decision to ignore Bhuvi and Bumrah
विराट कोहली

कोहली का यह फैसला हालांकि कारगर नहीं रहा क्योंकि स्पिन जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को रोकने में असफल रही जिससे उन्होंने 11.3 ओवर में 119 रन लुटाए और महज तीन विकेट हासिल किए। इस 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में चोटिल क्विंटन डि कॉक की जगह शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव ने अपने वैरिएशन से दक्षिण अफ्रीका को परेशान किया है।

विज्ञापन
Heinrich Klaasen says Surprised by Indias decision to ignore Bhuvi and Bumrah
हेनरिच क्लासेन

क्लासेन ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि हमने स्पिन की पहेली को सुलझा लिया है। सीरीज शुरू होने से पहले समस्या यह थी कि हम चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को समझ नहीं पा रहे थे। निश्चित रूप से इससे अंतर पड़ता है। इसलिए दो-तीन दिन में उस पर काफी होमवर्क किया है और आज यह कारगर होता दिखा।' बता दें कि टीम इंडिया ने इस सीरीज में पहले ही 3-1 की बढ़त बना चुकी है। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला ऐलिजाबेथ में मंगवार को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed