भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की प्रेरणादायी बातों के कारण उन्होंने टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटने के विचार को बदल दिया। इस तेज गेंदबाज के अनुसार मेलबर्न में दूसरे टेस्ट से पहले शास्त्री ने उन्हें कहा था, 'तू टेस्ट मैच खेल, देख तुझे पांच विकेट मिलेंगे। तेरे डैडी की दुआ तेरे साथ होगी।' सिराज को अपने पिता के निधन की खबर 20 नवंबर को मिली थी और इसके एक महीने से कम समय बाद एडीलेड में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुरू होनी थी। वह फैसला नहीं कर पा रहे थे लेकिन शास्त्री ने उससे बात की और उसे प्रेरित किया।
खुलासा: 'तू खेल, देख तुझे पांच विकेट मिलेंगे', पिता के निधन के बाद शास्त्री ने यूं बढ़ाया था सिराज का हौसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन