फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: सदियों से पानी पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7 हजार से भी ज्यादा मछुआरे

Thu, 03 Jun 2021 04:37 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 03 Jun 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Interesting Story of china gypsies of sea village which is floating on sea water
जिप्सी ऑफ सी - फोटो : Social media
इतिहास में जितनी भी बड़ी सभ्यताएं हुईं वह नदी के उपजाऊ जमीन के पास ही फली-फूली। नदी के पास की उपजाऊ भूमि ने सभ्यता के विकास में एक अहम योगदान दिया। इस कारण हमारा और हमारे इतिहास का भूमि के साथ बहुत ही गहरा नाता रहा है। इसी वजह से हमारे यहां कई संस्कृतियों के लोग भूमि की पूजा करते हैं और धरती को मां मानते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है कि कोई ऐसा समाज भी है जो जमीन पर ना रहकर पानी पर रहता हो? जवाब है हां! चीन के फुजियान प्रांत के निंग्डे में एक ऐसी जगह हैं, जहां के सभी लोग पानी में ही रहते हैं। दुनिया भर में लोग इस जगह को "जिप्सी ऑफ द सी" के नाम से जानते हैं। इस जगह पर 7000 से भी ज्यादा मछुआरे रहते हैं। ये लोग लंबे समय से यहां रहते आ रहें हैं। यहां के लोग टंका प्रजाति से अपना संबंध रखते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन यह गांव पिछले 1300 से सालों से पानी पर ऐसे ही बसा हुआ है।  


Interesting Story of china gypsies of sea village which is floating on sea water
जिप्सी ऑफ सी - फोटो : Social media
इस गांव में सभी घर नांव के ऊपर बने हुए हैं। जिप्सी ऑफ द सी का यह इलाका फुजियान का सबसे लंबा समुद्री तट है। समुद्र के पानी पर तैरते इन घरों को लकड़ी से बनाया गया है। घरों के नीचे काफी मजबूत प्लेटफॉर्म लगे हुए हैं। इस कारण यहां के घर लंबे समय तक के लिए टिकाऊ होते हैं।
Interesting Story of china gypsies of sea village which is floating on sea water
जिप्सी ऑफ सी - फोटो : Social media
एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जाया जा सके इसलिए गांव के भीतर कई जगहों पर लकड़ी के कई सारे पुलों को बनाया गया है। ये मछुआरे सदियों से यहीं पर रहते आ रहें हैं और अपने रीति रिवाजों का पालन भी कर रहें हैं। इन लोगों की आजीविका का साधन मछली है। ये लोग समुद्र में बड़े पैमाने पर मछली को पकड़ते हैं। मछली को पकड़ने के बाद उसे जमीन पर ले जाकर बेचते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Story of china gypsies of sea village which is floating on sea water
जिप्सी ऑफ सी - फोटो : Social media
इनके इतिहास को देखें तो 7वीं सदी के दौरान यहां पर तांग राजवंश का शासन था। तांग शासन के दौरान टंका प्रजाति के लोगों पर काफी जुल्म होता था। उन्हें काफी सताया जाता था। इन सब से तंग आकर ये लोग पानी पर रहने चले गए। आधुनिक दौर में भले ही बहुत कुछ बदल गया हो, परंतु ये लोग अपनी परंपरा में बंध चुके हैं और वहां से वापिस आना नहीं चाहते।
विज्ञापन
Interesting Story of china gypsies of sea village which is floating on sea water
जिप्सी ऑफ सी - फोटो : Social media
आप में से कई लोगों ने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म द हॉबिट: बैटल ऑफ फाइव आर्मीज तो जरूर देखा होगा। इस फिल्म में बिल्कुल ऐसे ही एक गांव के बारे में दिखाया गया है, जो कि पानी के ऊपर बसा हुआ है। फिल्म में हूबहू वैसे ही घरों को देखा जा सकता है, जैसा कि जिप्सी ऑफ सी में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed