{"_id":"586e821f4f1c1b0765159091","slug":"i-would-have-staged-dharna-if-dhoni-had-retired-from-limited-over-cricket-says-sunil-gavaskar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से धोनी के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन करते गावस्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस वजह से धोनी के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन करते गावस्कर
Sat, 07 Jan 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सुनील गावस्कर
- फोटो : Google Plus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी द्वार टी-20 और वनडे की कप्तानी छोड़ने के बाद दुनिया भर से अगल-अलग तरीके के कमेंट आ रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के एक पूर्व दिग्गज ने एक अनोखी बात कहकर सबको चौंका दिया।एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनस सुनील गावस्कर ने धोनी के केवल कप्तानी छोड़ने पर खुशी जताई उन्होंने कहा कि शुक्र है कि धोनी ने संन्यास की घोषणा नहीं की।
अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर
2 of 5
सुनील गवास्कर
- फोटो : getty
गावस्कर ने आगे कहा कि धोनी अभी भी टीम इंडिया के लिए बहुत योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास लेते तो उनकी वापसी के लिए उनके घर के आगे धरने पर बैठने वाला मैं पहला व्यक्ति होता। गावस्कर ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वह अब भी विस्फोटक हैं। वह एक ओवर में मैच का पासा पलट देता है। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सख्त जरुरत है। मुझे खुशी है कि उन्होंने एक प्लेयर के तौर पर टीम में बने रहने का फैसला किया है।
अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर
3 of 5
धोनी रन आउट
गावस्कर ने कहा कि धोनी के कप्तान नहीं रहने से उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में टीम को मदद मिलेगी। विराट कोहली निश्चित तौर पर उन्हें नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी के लिए उपयोग करेगा क्योंकि इससे नीचे उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतारने का कोई मतलब नहीं बनता है। वह फिनिशर हैं, लेकिन वह नंबर 4 या 5 पर उतरकर बड़ी पारी खेल सकते हैं। ऐसे में वह फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बतौर खिलाड़ी धोनी के बारे में कहा कि धोनी के लिए विकेट कीपिंग अब और आसान हो जाएगी। क्योंकि अब उन्हें गेंदबाजी और फील्डिंग में बदलाव के बारे में अधिक नहीं सोचना पड़ेगा। वह अपना सारा ध्यान फील्डिंग पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर
5 of 5
विराट-धोनी
- फोटो : PTI
नए कप्तान विराट के लिए वह मददगार साबित होंगे। गावस्कर ने कहा कि दोनों( धोनी-कोहली) मैदान पर एक दूसरे के पूरक बन सकते हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में बहुत तेजी से बदलाव करने होते हैं ऐसे में धोनी के अनुभव और शांत चित्त होने का फायदा विराट को जरूर मिलेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।