फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC ने किया अंपायर धर्मसेना के विवादित ओवर थ्रो के फैसले का बचाव, कहा- प्रक्रिया का हुआ पालन

Sun, 28 Jul 2019 03:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
ICC defends kumar dharmsena overthrow decision given in world cup final
कुमार धर्मसेना - फोटो : social media

आईसीसी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को ओवरथ्रो के पांच की बजाय छह रन देने के विवादित फैसले पर अंपायर कुमार धर्मसेना का बचाव किया है। विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सार्वजनिक बयान दिया कि इंग्लैंड को 14 जुलाई को लॉर्ड्स पर हुए फाइनल में छह रन देने में सही प्रक्रिया का पालन किया गया था।


 

ICC defends kumar dharmsena overthrow decision given in world cup final
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के फील्डर मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर सीमा रेखा के बाहर चला गया था। इसपर अंपायर धर्मसेना ने इंग्लैंड को छह रन दे दिए थे जिससे मैच टाई हो गया और सुपर ओवर तक चला गया। 

ICC defends kumar dharmsena overthrow decision given in world cup final
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019ौ - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी रिप्ले से जाहिर था कि जब गुप्टिल ने ग्रेंद फेंकी थी तब आदिल राशिद और स्टोक्स ने दूसरा रन नहीं लिया था, लिहाजा नियमों के मुताबिक उन्हें पांच रन दिए जाने चाहिए थे। लेकिन मैदानी अंपायर धर्मसेना और मराइस इरास्मस ने आपस में बात कर इंग्लैंड को छह रन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC defends kumar dharmsena overthrow decision given in world cup final
icc umpires - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्यौफ अलार्डिस ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘मैदानी अंपायरों को उसी समय फैसला लेना था कि थ्रो फेंकने के समय बल्लेबाजों ने क्रास किया था या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘समग्र विश्लेषण करें तो उन्होंने सही प्रक्रिया का पालन करके फैसला लिया था।’ 

विज्ञापन
ICC defends kumar dharmsena overthrow decision given in world cup final
ICC - फोटो : social Media

अलार्डिस ने कहा कि खेलने की शर्तों के तहत मैच रेफरी या तीसरा अंपायर दखल नहीं दे सकता था। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति पूरे फाइनल पर गौर करेगी लेकिन उसकी बैठक 2020 की पहली तिमाही से पहले नहीं होगी। यह पूछने पर कि क्या इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित करने के सवाल उठे थे, अलार्डिस ने कहा कि सिर्फ एक विश्व चैम्पियन होना जरूरी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed