{"_id":"6870d4ad8f3f49322e03ec52","slug":"if-suryakumar-yadav-played-tennis-he-would-have-chosen-dhoni-as-his-doubles-partner-know-wimbledon-2025-2025-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: अगर टेनिस खेलते सूर्यकुमार तो धोनी को चुनते अपना डबल्स पार्टनर, खुद किया खुलासा; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: अगर टेनिस खेलते सूर्यकुमार तो धोनी को चुनते अपना डबल्स पार्टनर, खुद किया खुलासा; जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:39 PM IST
सार
सूर्यकुमार पहली बार विंबलडन देखने के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूदगी से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। विंबलडन ने भी उनकी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'एसडब्ल्यू19 में रौनक लेकर आए सूर्यकुमार यादव! आपको यहां देखकर खुशी हुई।'
विज्ञापन
1 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन क्रिकेटरों में शुमार हैं, जिन्होंने सेंटर कोर्ट का दौरा किया और विंबलडन मैच देखा। वह हाल ही में पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि वह अपने डबल्स जोड़ीदार के तौर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखना पसंद करेंगे।
2 of 7
संजना-बुमराह और सूर्यकुमार-देविशा
- फोटो : Wimbledon Instagram
सूर्यकुमार पहली बार विंबलडन देखने के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूदगी से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। विंबलडन ने भी उनकी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'एसडब्ल्यू19 में रौनक लेकर आए सूर्यकुमार यादव! आपको यहां देखकर खुशी हुई।' उनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी पत्नी संजना के साथ मैच देखने सेंटर कोर्ट पहुंचे थे। टेनिस को लेकर अपने लगाव के बारे में सूर्यकुमार ने बताया, 'मैं टीवी पर टेनिस बहुत देखता हूं। सेंटर कोर्ट के माहौल के बारे में हमेशा सुना करता था, खास तौर पर तब जब खिलाड़ी वहां प्रवेश करते हैं। अब इसे सामने से महसूस किया, यह बहुत ही खास अनुभव है।'
3 of 7
सूर्यकुमार और धोनी
- फोटो : ANI
जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें किसी क्रिकेटर को टेनिस डबल्स (पुरुष युगल) पार्टनर चुनना हो, तो वे किसे चुनेंगे? इस पर सूर्यकुमार ने कहा, 'बिलकुल एमएस धोनी को। वह तेज हैं, सहनशक्ति बहुत ज्यादा है और मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं। और हाल ही में जब वे क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, तो मैंने उन्हें कई बार टेनिस खेलते देखा है। इसलिए मेरी पहली पसंद वही होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
धोनी
- फोटो : ANI
अपने पहले विंबलडन दौरे के अनुभव पर सूर्यकुमार ने बताया, 'मैं पहली बार यहां आया हूं और चाहता था कि सब कुछ एकदम सही हो। सच कहूं तो मेरी पत्नी देविशा ने मेरी बहुत मदद की। वह पिछले तीन-चार दिनों से मेरे साथ रही है, इस शानदार टूर्नामेंट में क्या पहनना है, यह तय करने में मेरी मदद कर रही है। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मैं बस इस माहौल का हिस्सा बनना चाहता था।'
विज्ञापन
5 of 7
जोकोविच और फेडरर के इस खास शॉट को क्रिकेट में खेलना चाहते हैं SKY
- फोटो : ANI
अपने पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं खासतौर पर नोवाक जोकोविच को देखने आया हूं। मैं लंबे समय से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। उनकी किताब ‘सर्व टू विन’ भी पढ़ी है, जिसने मुझे बहुत प्रेरित किया। उम्र को देखते हुए मैंने थोड़ी देर से इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू किया, लेकिन उनकी संघर्ष की कहानी से मैं खुद को जोड़ पाता हूं। जिस तरह वे लगातार आगे बढ़ते रहते हैं, वह कमाल है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।