फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND-A vs AUS-A: तेज और उछाल लेती पिच पर स्पिनर ने केएल राहुल को भेजा पवेलियन, दो पारियों को मिलाकर 14 रन बनाए

Fri, 08 Nov 2024 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Nov 2024 04:30 PM IST
सार

राहुल का फॉर्म भारतीय टेस्ट टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था और सरफराज खान को उनकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
IND-A vs AUS-A: On fast and bouncy pitch, spinner sent KL Rahul back to pavilion, scored 14 runs in 2 innings
केएल राहुल - फोटो : BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का खराब प्रदर्शन जारी है। वह शुक्रवार आठ नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 10 रन बनाए। राहुल ने पारी की शुरुआत तो अच्छे अंदाज में की थी, लेकिन उनकी सारी मेहनत पर पानी तब फिर गया, जब वह तेज और उछाल लेती पिच पर एक स्पिनर रोकिसियोली की गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से बोल्ड हो गए। गेंद उनके पैरों के बीच से होकर विकेट पर जा लगी।
IND-A vs AUS-A: On fast and bouncy pitch, spinner sent KL Rahul back to pavilion, scored 14 runs in 2 innings
केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल ऑफ स्पिनर रोकिसियोली की गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे और इसके लिए वह बैकफुट पर आ गए, लेकिन वह शॉट नहीं खेल सके। नतीजा यह हुआ कि गेंद उनके बाएं पैड पर लगी और उनके ऑफ स्टंप से टकराई। पहली पारी में राहुल केवल चार रन बना सके थे। उनका खराब फॉर्म जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा के पहले टेस्ट में खेलने पर संशय है। निजी कारणों की वजह से रोहित पर्थ टेस्ट से दूर रह सकते हैं। आमतौर पर राहुल को टेस्ट में पांचवें स्थान पर भेजा जाता है, लेकिन फिलहाल पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में राहुल के लिए फिलहाल मध्यक्रम में जगह खाली नहीं है। 
IND-A vs AUS-A: On fast and bouncy pitch, spinner sent KL Rahul back to pavilion, scored 14 runs in 2 innings
केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल का फॉर्म भारतीय टेस्ट टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था और सरफराज खान को उनकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज का हिस्सा रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें मौका भी मिला था, लेकिन दो पारियों में 0 और 12 के स्कोर के बाद बाकी दो टेस्ट मैचों से उन्हें बाहर कर दिया गया था। साल 2022 के बाद से राहुल ने 12 मैचों (21 पारी) में 25.7 की औसत से टेस्ट मैचों में 514 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का समर्थन भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND-A vs AUS-A: On fast and bouncy pitch, spinner sent KL Rahul back to pavilion, scored 14 runs in 2 innings
केएल राहुल-ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
राहुल और ध्रुव जुरेल को भारत ए टीम में शामिल किया गया है ताकि ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढल सकें। जुरेल ने पहली पारी में शानदार 80 रन बनाकर मौके का पूरा फायदा उठाया। वहीं, भारत की दूसरी पारी में वह 19 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 161 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की पहली पारी 223 रन पर समाप्त हुई थी। मार्कस हैरिस 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। दूसरी पारी में भारत ने पांच विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। राहुल के अलावा पहली पारी में खाता नहीं खोलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन दूसरी पारी में 17 रन ही बना सके। ईश्वरन भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। साई सुदर्शन तीन रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 11 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल एक रन बना सके। फिलहाल ध्रुव जुरेल 19 रन और नीतीश रेड्डी नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed