फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'तब भी विकेट न मिले तो मुझसे बात करना...', सिराज ने बुमराह को दिया फॉर्म में वापसी का श्रेय, जानें

Mon, 02 Dec 2024 01:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में सिराज अच्छी लय में दिख रहे थे, जो गुलाबी गेंद से उनका पहला मैच था। उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ का विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से एडिलेड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS Adelaide: Siraj gave credit to Jasprit Bumrah for returning to form, says this on Pink Ball Test
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारत की शानदार जीत में पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद फॉर्म में वापसी का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया। यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज घरेलू सत्र में विकेट लेने के लिए जूझ रहा था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो दो मैच खेले उनमें वह केवल दो विकेट ले पाए थे, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वापसी करने में सफल रहे।
IND vs AUS Adelaide: Siraj gave credit to Jasprit Bumrah for returning to form, says this on Pink Ball Test
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI
अभ्यास मैच के बाद सिराज का बयान
सिराज ने कहा कि पहले टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान और दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बुमराह के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले बात करने से उन्हें फायदा मिला। सिराज ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की छह विकेट से जीत के बाद कहा, 'मैं हमेशा जस्सी भाई (बुमराह) से बात करता रहता हूं। यहां तक की पहले टेस्ट मैच से पूर्व भी मैंने उनसे अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि विकेट लेने के लिए आतुर नहीं रहो तथा लगातार एक क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहो और अपने खेल का आनंद लो। अगर तब भी विकेट नहीं मिले तो फिर मुझसे बात करना। इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का पूरा आनंद लिया और विकेट भी हासिल किए।'

सिराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने भरत सर से भी अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की क्योंकि वह मुझे लंबे समय से जानते हैं। उन्होंने भी मुझे अपनी गेंदबाजी का आनंद लेने और विकेट हासिल करने के लिए आतुर नहीं रहने की सलाह दी।'
IND vs AUS Adelaide: Siraj gave credit to Jasprit Bumrah for returning to form, says this on Pink Ball Test
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI
टी दिलीप और मोर्कल के लिए कही यह बात
सिराज ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने से पहले मैं हैदराबाद में (फील्डिंग कोच) दिलीप सर से मिला और हमने साथ में अभ्यास भी किया। इसलिए, यह अच्छा लगा और अब मैं अपनी गेंदबाजी का भरपूर आनंद ले रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'मोर्ने (मोर्कल, भारत के मौजूदा गेंदबाजी कोच) मुझसे कहते रहते हैं कि तुम एक योद्धा हो। तुम हमें विकेट दिलाओगे, लेकिन तुम बस अपनी गेंदबाजी का आनंद लेते रहो।'

प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में सिराज अच्छी लय में दिख रहे थे, जो गुलाबी गेंद से उनका पहला मैच था। उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ का विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से एडिलेड में खेला जाएगा। यह दिन रात्रि मैच होगा। यह पहला अवसर होगा जब सिराज दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से गेंदबाजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Adelaide: Siraj gave credit to Jasprit Bumrah for returning to form, says this on Pink Ball Test
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI
सिराज ने कहा, 'गुलाबी गेंद लाल गेंद से अलग है। इसकी सीम बहुत सख्त है। यह चमकदार है। इससे आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना बेहतर होगा। मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद से बैक लेंथ से गेंदबाजी करना बेहतर होगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed