फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'मैं अपने पोते-पोतियों को बता सकूंगा कि मैंने उनका सामना किया', बुमराह को लेकर ट्रेविस हेड का बयान

Mon, 02 Dec 2024 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

इस साल जून में बुमराह टी20 विश्व कप में प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज बने थे। उन्होंने भारत के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, हेड पर्थ में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'I will be able to tell my grandchildren that I faced him', Travis Head on Jasprit Bumrah Bowling
बुमराह और हेड - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को लगता है कि जसप्रीत बुमराह खेल के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह गर्व से अपने पोते-पोतियों को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने की कठिन चुनौती के बारे में बताएंगे। पर्थ में शुरुआती टेस्ट में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था और दोनों पारियों को मिलाकर आठ विकेट झटके थे। पर्थ टेस्ट को भारत ने 295 रनों से जीता था।
IND vs AUS: 'I will be able to tell my grandchildren that I faced him', Travis Head on Jasprit Bumrah Bowling
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट - फोटो : Twitter
हेड ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, 'बुमराह को शायद क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाएगा। मुझे लगता है कि इतना क्रिकेट खेलने के बाद भी हम इस समय यह पता लगा रहे हैं कि वह कितने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। यह सोचकर खेलना कितना शानदार अनुभव है। जब मैं संन्यास लूंगा और अपने करियर को देखूंगा तो मुझे अच्छा लगेगा। मैं अपने पोते-पोतियों को बताऊंगा कि मैंने उनका सामना किया था। इसलिए बुमराह के साथ खेलने का अनुभव बुरा नहीं है। उम्मीद है कि मैं कुछ और बार उनका सामना कर सकूंगा, लेकिन वह हमेशा उतने ही चुनौतीपूर्ण होंगे।'
IND vs AUS: 'I will be able to tell my grandchildren that I faced him', Travis Head on Jasprit Bumrah Bowling
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
इस साल जून में बुमराह टी20 विश्व कप में प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज बने थे। उन्होंने भारत के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, हेड पर्थ में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे। शीर्ष क्रम में स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके साथी बल्लेबाज बुमराह को लेकर आपसे टिप्स लेने आएंगे? हेड ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा- वे मेरे पास बैटिंग टिप्स के लिए नहीं आएंगे, यह निश्चित है। हर कोई उन्हें अलग-अलग तरीकों से खेलता है। हम अगले तीन या चार दिनों में बातचीत जरूर करेंगे। बुमराह अनोखे गेंदबाज हैं और हर बल्लेबाज उन्हें अलग-अलग तरीके से पिक करता है और अलग-अलग तरीके से खेलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: 'I will be able to tell my grandchildren that I faced him', Travis Head on Jasprit Bumrah Bowling
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलियाई टीम एक छोटे से ब्रेक के बाद सोमवार को फिर से एकजुट हुई। दोनों टीमें अब शुक्रवार से एडिलेड में गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलेंगी। टीम इंडिया 2020 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पिछले पिंक बॉल टेस्ट में 36 रन पर ऑल आउट हो गया था। उस मैच को याद करते हुए हेड ने कहा, 'मुझे याद है कि वह एक फास्ट पेसिंग गेम था। इसके बाद हमने एडिलेड में हर मैच का आनंद उठाया है। भारत के खिलाफ ऐसा दोबारा करना अच्छा होगा। पता नहीं कि हम दोबारा ऐसा कर सकेंगे या नहीं। मुझे नहीं लगता कि इस सप्ताह ऐसा होगा।'
विज्ञापन
IND vs AUS: 'I will be able to tell my grandchildren that I faced him', Travis Head on Jasprit Bumrah Bowling
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार जनवरी में पिंक बॉल टेस्ट खेला था। हेड ने कहा- हमें डे नाइट टेस्ट खेले हुए काफी समय हो गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस की है। हमारी टीम में हर कोई काफी अनुभवी है। मुझे लगता है कि आप बहुत जल्दी चीजों के आदी हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें इसके लिए तैयार होने में ज्यादा समय लगेगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed