{"_id":"6739977872281445c70bd10d","slug":"ind-vs-aus-glenn-mcgrath-asked-australia-to-take-tough-stand-against-kohli-gave-this-advice-for-bgt-series-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: मैकग्रा ने ऑस्ट्रेलिया को कोहली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को कहा, BGT सीरीज के लिए दी यह सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: मैकग्रा ने ऑस्ट्रेलिया को कोहली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को कहा, BGT सीरीज के लिए दी यह सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:42 PM IST
सार
मैकग्रा ने चेतावनी दी कि कोहली को आक्रामक तरीके से निशाना बनाने से यह स्टार बल्लेबाज भी उत्साहित हो सकता है विशेषकर अगर वह अपनी भावनाओं को काबू में रखने में कामयाब रहता है तो।
विज्ञापन
1 of 4
ग्लेन मैकग्रा और विराट कोहली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास विराट कोहली को निशाना बनाने की क्षमता है और यह स्टार बल्लेबाज अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की खराब शुरुआत करता है तो 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली सीरीज में दबाव में आ जाएगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार टेस्ट सीरीज जीती हैं जिनमें से दो ऑस्ट्रेलिया में खेली गई। टीम इंडिया को हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज से पूर्व पिछली सीरीज में स्वदेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ICC
फॉक्स क्रिकेट ने ‘कोड स्पोर्ट्स’ पर मैकग्रा के हवाले से कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की हार के बाद, आपके पास खुद को साबित करने के लिए बहुत क्षमता है। इसलिए उन पर दबाव डालें और देखें कि वे इसके लिए तैयार हैं या नहीं।' एक दशक से अधिक समय से भारत की बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस साल उन्होंने जो छह मैच खेले हैं उनमें उनका औसत मात्र 22.72 रहा है।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
चोटिल शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर हैं और कप्तान रोहित शर्मा का खेलना भी संदिग्ध है और ऐसे में कोहली बल्लेबाजी क्रम का नेतृत्व करने का दबाव महसूस करेंगे। हालांकि, 36 वर्षीय कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार दौरों में 54.08 के प्रभावशाली औसत से रन बनाए हैं। मैकग्रा ने चेतावनी दी कि कोहली को आक्रामक तरीके से निशाना बनाने से यह स्टार बल्लेबाज भी उत्साहित हो सकता है विशेषकर अगर वह अपनी भावनाओं को काबू में रखने में कामयाब रहता है तो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मैकग्रा
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के लिए 1993 से 2007 के बीच 124 मैच में 563 टेस्ट विकेट लेने वाले 54 वर्षीय मैकग्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह थोड़ा दबाव में है और अगर वह शुरू में कुछ कम स्कोर करता है तो वह वास्तव में इसे महसूस करेगा। मुझे लगता है कि वह काफी भावनात्मक खिलाड़ी है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।