फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'वह फ्रंट फुट...', हरभजन सिंह का बड़ा खुलासा, कहा- गाबा टेस्ट के लिए खास तैयारी कर रहे विराट कोहली

Tue, 10 Dec 2024 10:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

टीम इंडिया ने मंगलवार सुबह एडिलेड में ट्रेनिंग की और अगले दिन ब्रिस्बेन के लिए रवाना हो गई। तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत ने 2020-21 दौरे पर इतिहास रचा था।

विज्ञापन
IND vs AUS: Harbhajan Singh big revelation, says Virat Kohli making critical changes ahead of Gabba Test
विराट और हरभजन - फोटो : PTI
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले नेट्स में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि विराट ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहे हैं। कोहली ब्रिसबेन टेस्ट की तैयारियों के दौरान बैकफुट पर काम करते दिखे। गाबा की पिच में भी काफी गति और उछाल होगा और बल्लेबाजों को बैकफुट पर मजबूत खेल की जरूरत होगी। कोहली के साथ काफी क्रिकेट खेलने वाले हरभजन ने कहा कि वह फ्रंटफुट बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन गाबा में उछाल से निपटने के लिए बैकफुट पर काम कर रहे हैं।
IND vs AUS: Harbhajan Singh big revelation, says Virat Kohli making critical changes ahead of Gabba Test
विराट कोहली और हरभजन सिंह - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'हां, मैंने उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है। मैंने उनके साथ बहुत क्रिकेट खेली है। वह फ्रंट फुट के खिलाड़ी हैं। भारतीय सरजमीं पर उछाल को जानते हुए भी आपको फ्रंट फुट पर रहना होता है। जो लोग भारत में फ्रंट फुट का सही इस्तेमाल कर चुके हैं, उनमें रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, लैंगर, हेडन शामिल हैं। हालांकि, जब ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उछाल की बात आती है तो, ये खिलाड़ी बैकफुट पर भी अच्छा खेलते थे। ऑस्ट्रेलिया में आपको जिस तरह का उछाल मिलता है, आपको उसके लिए हर तरह से अच्छा खिलाड़ी बनना होगा। आपको बैकफुट पर अच्छा खेल दिखाना होगा। वह उसी का अभ्यास कर रहे थे।'
IND vs AUS: Harbhajan Singh big revelation, says Virat Kohli making critical changes ahead of Gabba Test
विराट कोहली और हरभजन सिंह - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने मंगलवार सुबह एडिलेड में ट्रेनिंग की और अगले दिन ब्रिस्बेन के लिए रवाना हो गई। तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत ने 2020-21 दौरे पर इतिहास रचा था। हरभजन को उम्मीद है कि एडिलेड में विफलता के बाद कोहली तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'जो मैंने देखा है, वह बैकफुट पर काफी गेंदें खेल रहे थे। वह फुल लेंथ की गेंद के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन जो गेंदें फुल लेंथ से थोड़ी कम थीं या शॉर्ट थीं, वह या तो उन्हें छोड़ रहे थे या उन्हें बैकफुट पर खेलने की कोशिश कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Harbhajan Singh big revelation, says Virat Kohli making critical changes ahead of Gabba Test
विराट कोहली और हरभजन सिंह - फोटो : PTI
भज्जी ने कहा, 'वह जानते हैं कि गाबा एक अलग विकेट होगा जहां उन्हें काफी उछाल और गति का सामना करना पड़ेगा और उन्हें बैकफुट गेम को अपने खेल में शामिल करने की जरूरत है। उन्हें खेल पर काम करते हुए देखकर अच्छा लगा। मुझे यकीन है कि जिस झटके से वह एडिलेड में गुजरे हैं और विराट कोहली जिस तरह के खिलाड़ी हैं, हम उन्हें अगले टेस्ट में वापसी करते देख सकते हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed