फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'उम्मीद है कि गाबा में बुमराह के खिलाफ रन बनाउंगा', भारत के स्टार गेंदबाज से डरा यह ऑस्ट्रेलियाई

Thu, 12 Dec 2024 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Dec 2024 09:27 AM IST
सार

मैकस्वीनी ने डे नाइट टेस्ट की पहली पारी में मार्नस लाबुशेन के साथ 67 रन की साझेदारी की और उन्होंने कहा कि अपने सीनियर साथी को खेलते हुए देखने से मदद मिली।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Hopefully I will score runs against Bumrah in Gabba', McSweeney scared of India star bowler
बुमराह और मैकस्वीनी - फोटो : Twitter
शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछली चार पारियों में तीन बार नाथन मैकस्वीनी को आउट किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह शनिवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रन बना पाएंगे। 25 साल के मैकस्वीनी के अंतररराष्ट्रीय करियर की पर्थ में निराशाजनक शुरुआत हुई जब बुमराह ने पहले टेस्ट की पारियों पारियों में उन्हें आउट किया जिसमें उन्होंने 10 अैर शून्य रन बनाए।
IND vs AUS: 'Hopefully I will score runs against Bumrah in Gabba', McSweeney scared of India star bowler
नाथन मैकस्वीनी - फोटो : www.cricket.com.au
एडिलेड में मैकस्वीनी रहे थे फ्लॉप
मैकस्वीनी ने हालांकि एडिलेड में 39 और नाबाद 10 रन की पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने गुलाबी गेंद के टेस्ट में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 1-1 से बराबर किया। ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने मैकस्वीनी के हवाले से कहा, 'अपने करियर की शुरुआत में जसप्रीत जैसे गेंदबाज का सामना करना, इससे ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। एडिलेड में एक स्पैल खेलकर मैं कुछ आत्मविश्वास हासिल कर रहा हूं। मैं जितना ज्यादा उनका सामना करूंगा, मैं उनके खिलाफ उतना ही सहज हो जाऊंगा।'
IND vs AUS: 'Hopefully I will score runs against Bumrah in Gabba', McSweeney scared of India star bowler
बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह ने पर्थ में आठ विकेट लिए थे
बुमराह ने पर्थ टेस्ट में आठ विकेट लिए थे जबकि एडिलेड में चार विकेट चटकाए जिससे मौजूदा दौरे पर भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद सलामी बल्लेबाज की जगह खाली होने के बाद मैकस्वीनी को पदार्पण का मौका मिला। उन्होंने बुमराह को ‘बेजोड़’ गेंदबाज बताया। मैकस्वीनी ने कहा, 'पहली बार उनका सामना करना, वह काफी बेजोड़ गेंदबाज हैं। वह निश्चित रूप से विश्व स्तरीय हैं और मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है उनमें से अधिकतर से थोड़े अलग हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: 'Hopefully I will score runs against Bumrah in Gabba', McSweeney scared of India star bowler
बुमराह - फोटो : BCCI
मैकस्वीनी का बुमराह को लेकर बयान
मैकस्वीनी बुधवार को नेशनल क्रिकेट सेंटर में ट्रेनिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में शामिल थे। उन्होंने कहा, 'मैंने उनकी दो अच्छी गेंदों का सामना किया (पर्थ में) इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर खेलना और जो मैं कर रहा हूं उस पर भरोसा करना ही काफी है।' इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'उन्होंने मुझे एडिलेड में फिर से आउट किया, वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और विश्व स्तरीय खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बनाने के अनुभव का आनंद ले रहा हूं। उम्मीद है कि मैं जितना अधिक उनका सामना करूंगा उतना बेहतर होता जाऊंगा और यहां गाबा में कुछ और रन बना पाऊंगा।' मैकस्वीनी ने डे नाइट टेस्ट की पहली पारी में मार्नस लाबुशेन के साथ 67 रन की साझेदारी की और उन्होंने कहा कि अपने सीनियर साथी को खेलते हुए देखने से मदद मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed