{"_id":"67599f3b88e87f2b2b04c166","slug":"ajab-gajab-whale-stuns-scientists-with-record-journey-spanning-three-oceans-to-mate-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Dec 2024 07:49 PM IST
सार
Ajab Gajab: नर व्हेल ने प्रशांत महासागर से हिंद महासागर की 13046 किलोमीटर की यात्रा करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैज्ञानिकों सालों से इस ट्रैक कर रहे थे। इस नर व्हेल ने मादा की तलाश में तीन समंदर को पार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ajab Gajab: हर जीव को अपने जीवन एक अच्छे जीवनसाधी की तलाश होती है। अब इस बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक नर हंपबैक व्हेल ने एक अच्छी मादा की तलाश में13046 किलोमीटर की दूरी तय कर दी। इस नर व्हेल ने प्रशांत महासागर से हिंद महासागर की 13046 किलोमीटर की यात्रा करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैज्ञानिकों सालों से इस ट्रैक कर रहे थे। इस नर व्हेल ने मादा की तलाश में तीन समंदर को पार कर दिया।
वैज्ञानिकों ने हंपबैक व्हेल को 10 जुलाई 2013 को उत्तरी कोलंबियन प्रशांत महासागर के त्रिबुगा खाड़ी में देखा था। इसके बाद यह 13 अगस्त 2017 में प्रशांत महासागर में नजर आया। फिर 22 अगस्त 2022 को हिंद महासागर के जंजीबार चैनल में देखा गया। इस प्रजाति ने सबसे लंबी दूरी तय करने का यह रिकॉर्ड बना दिया है। इस व्हेल ने पूरी धरती के चारों तरफ 13 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की।
2 of 5
नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : Freepik
नर हंपबैक व्हेल का अध्ययन करने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिक टेड चीसमैन ने बताया इस यात्रा मकसद सिर्फ अपने लिए एक सही मादा की खोज था। यह सबसे पहले कोलंबिया से पूर्व की तरफ गया। इसके बाद दक्षिणी सागर की ओर तरफ गया। यहां पर उसने अटलांटिक महासागर में अपने लिए किसी मादा की तलाश की।
3 of 5
नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : Freepik
...तो हिंद महासागर की तरफ आ गया
चीसमैन ने आगे कहा कि अटलांटिक में उसने कई मादा व्हेल्स को आकर्षित करने की कोशिश, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद उसने अपनी दिशा में बदलाव कर लिया।
नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : Freepik
वह हिंद महासागर की तरफ चला गया। आमतौर पर देखा जाता है कि व्हेल की समुद्री यात्रा का एक खास पैटर्न होता है। हर वर्ष यह उत्तर से दक्षिण की तरफ 8000 किलोमीटर तक की दूरी तय करती हैं।
नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : Freepik
मादा व्हेल ने भी बनाया था ऐसा रिकॉर्ड
नर हंपबैक व्हेल ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया कि समुद्री विशेषज्ञों की पुरानी थ्योरी फेल हो गई। इससे पहले एक मादा हंपबैक व्हेल ने 1999 से 2001 के बीच ब्राजील से मैडागास्कर तक 9800 किलोमीटर की सबसे लंबी दूरी तय की थी। उसने भी एक अच्छे नर की तलाश में यह दूरी तय की थी। प्रजनन के मौसम में यह बात आम है। व्हेल मछलियां लंबी दूरी की यात्रा करती रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।