{"_id":"67c7e60860ed3b34ce07c2e8","slug":"ind-vs-aus-indian-team-got-advantage-in-dubai-coach-gautam-gambhir-got-angry-at-critics-champions-trophy-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारतीय टीम को दुबई में खेलने से फायदा? आलोचकों पर भड़के कोच गौतम गंभीर, कहा- मुझे याद नहीं यहां...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारतीय टीम को दुबई में खेलने से फायदा? आलोचकों पर भड़के कोच गौतम गंभीर, कहा- मुझे याद नहीं यहां...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:20 AM IST
सार
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम को दुबई में खेलने का कोई अनुचित फायदा नहीं मिल रहा है और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यहां पहुंचने के बाद से टीम ने इस मैदान पर कोई अभ्यास सत्र भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
1 of 4
गंभीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबला नौ मार्च को खेला जाएगा। भारत के सामने आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल (दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड) की विजेता टीम होगी। जहां बाकी टीमों को भारत से मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान से दुबई की यात्रा करनी पड़ी है, वहीं टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। पाकिस्तान समेत कई देशों के पूर्व क्रिकेटर्स ने भारत पर एक स्थान पर खेलने का फायदा होने का आरोप लगाया था। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद यही सवाल गौतम गंभीर से पूछे जाने पर वह भड़क गए और उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
2 of 4
गंभीर
- फोटो : ANI
'कोई फायदा नहीं मिल रहा'
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम को दुबई में खेलने का कोई अनुचित फायदा नहीं मिल रहा है और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यहां पहुंचने के बाद से टीम ने इस मैदान पर कोई अभ्यास सत्र भी नहीं लिया है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए सभी मैच जीते हैं और फाइनल में जगह बनाई है। टीम अब तक दुबई में अजेय है। भारत ने यहां 10 में से नौ मैच जीते हैं और एक बेनताजी रहा है।
3 of 4
गंभीर
- फोटो : ANI
'याद नहीं यहां आखिरी टूर्नामेंट कौन सा खेला'
गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में चार विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे पता है कि अनुचित फायदे को लेकर काफी बहस हो रही है, लेकिन कौन सा अनुचित फायदा? सबसे पहली बात तो यह कि हमारे लिए भी यह उतना ही तटस्थ स्थान है जितना बाकी टीमों के लिए। मुझे याद भी नहीं कि इस स्टेडियम पर आखिरी टूर्नामेंट कौन सा खेला था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गंभीर
- फोटो : ANI
'आईसीसी अकादमी में किया अभ्यास'
उन्होंने कहा, 'हमने यहां एक दिन भी अभ्यास नहीं किया। हम आईसीसी अकादमी पर अभ्यास कर रहे हैं। यहां और वहां के हालात में 180 डिग्री का अंतर है। कुछ लोगों को बस शिकायत करना आता है। मुझे नहीं लगता कि हमें कोई अनुचित फायदा मिला है।' गंभीर ने यह भी कहा कि भारत ने हालात का पहले से पता होने के कारण चार स्पिनरों को नहीं उतारा है। उन्होंने कहा, 'पंद्रह सदस्यीय टीम में अगर आप दो स्पिनर लेकर उतरते हैं तो पाकिस्तान में खेलें या कहीं भी, हम उन्हें चुनेंगे ही क्योंकि उपमहाद्वीप में टूर्नामेंट हो रहा है। हमने पिछले दो मैचों में दो या तीन स्पिनरों को उतारा, बाकी ऑलराउंडर्स थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।