{"_id":"674d8afcbbbee673c3074de6","slug":"ind-vs-aus-jasprit-bumrah-has-all-qualities-to-become-good-captain-cheteshwar-pujara-praised-indian-bowler-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण हैं', चेतेश्वर पुजारा ने की भारतीय तेज गेंदबाज की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण हैं', चेतेश्वर पुजारा ने की भारतीय तेज गेंदबाज की तारीफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:55 PM IST
सार
पुजारा ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि वह लंबे समय के लिए कप्तानी के अच्छे विकल्प हैं। कोई अनुभवी खिलाड़ी है तो वह शांत रहेगा। यह एक अच्छे कप्तान की निशानी है।'
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं। पुजारा ने कहा कि भारत को रोहित शर्मा के कप्तानी पद से हटने के बाद बुमराह को कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखा जाना चाहिए। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा नमूना पेश किया था और भारत को 295 रन की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
2 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि वह लंबे समय के लिए कप्तानी के अच्छे विकल्प हैं। भारत जब घरेलू धरती पर सीरीज में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्वकौशल की शानदार बानगी पेश की।' उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं। आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते, वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।'
3 of 4
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : Twitter
भारत को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की उसकी उम्मीदों को भी काफी झटका लगा। पुजारा ने कहा, 'कई बार ऐसा होता है जब खिलाड़ियों को सलाह की ज़रूरत नहीं होती और वह इसे स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि अगर कोई अनुभवी खिलाड़ी है तो वह शांत रहेगा। यह एक अच्छे कप्तान की निशानी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिराज और बुमराह
- फोटो : BCCI
इस स्टार बल्लेबाज ने बुमराह के बारे में आगे कहा, 'वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मदद करने के लिए उत्सुक रहते हैं और बातचीत करने के लिए वह अच्छे इंसान हैं। क्रिकेट से इतर भी वह विनम्र हैं।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।