फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: पर्थ स्टेडियम के क्यूरेटर को उम्मीद- वाका में नहीं पड़ेगी दरार, लेकिन तेज गेंदबाजों को मिलेगी उछाल

Wed, 20 Nov 2024 02:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

पर्थ में पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है और मंगलवार को पिच पर पूरे दिन कवर बिछे थे जिससे क्यूरेटरों को तैयारी के लिए समय नहीं मिल सका।

विज्ञापन
IND vs AUS: Perth Stadium curator hopeful- there will be no cracks in the WACA, but fast bowlers will get help
भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गजों के नाम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहा जाता है। पहली बार इस सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट पर्थ में होना है। इसकी तेज और उछाल भरी पिचों से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस बार वाका के क्यूरेटर भी परेशान हैं। इस परेशानी की वजह कुछ और नहीं, बल्कि बेमौसम बारिश है। 
IND vs AUS: Perth Stadium curator hopeful- there will be no cracks in the WACA, but fast bowlers will get help
पर्थ स्टेडियम - फोटो : Twitter
वाका के मुख्य क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड का बयान
वाका के मुख्य क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने बुधवार को कहा कि पर्थ में बेमौसम की बारिश से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहले टेस्ट की पिच की तैयारी पर असर पड़ा है। हालांकि, उन्हें इस पर घुमावदार दरारें बनने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पिच से काफी उछाल मिलेगा। ऑप्टस स्टेडियम या वाका मैदान की पिचें अपनी रफ्तार और उछाल के लिए मशहूर हैं और सूखे हालात में बनने वाली दरारों से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।
IND vs AUS: Perth Stadium curator hopeful- there will be no cracks in the WACA, but fast bowlers will get help
पर्थ स्टेडियम - फोटो : Twitter
शुक्रवार से शुरू हो रही है टेस्ट सीरीज
पर्थ में पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है और मंगलवार को पिच पर पूरे दिन कवर बिछे थे जिससे क्यूरेटरों को तैयारी के लिए समय नहीं मिल सका। मैकडोनाल्ड ने शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व मीडिया से कहा, 'पारंपरिक तौर पर तैयारी नहीं हो सकी है। मंगलवार को पूरे दिन पिच पर कवर बिछे थे। अब अगले दो दिन हम जल्दी तैयारी शुरू करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Perth Stadium curator hopeful- there will be no cracks in the WACA, but fast bowlers will get help
पर्थ स्टेडियम - फोटो : Twitter
पांच दिन पिच के टूटने की संभावना नहीं
मैच के दिन पर पिच में नमी बनी रहने की उम्मीद है जिससे टेस्ट के पांच दिन इसके टूटने की संभावना नहीं है। कवर्स के अंदर रहने की वजह से पिच पर नमी रहने से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  क्यूरेटर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अब यह पिच टूटेगी। इस पर घुमावदार दरारें पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन घास उगने से समान उछाल मिलेगा।'
विज्ञापन
IND vs AUS: Perth Stadium curator hopeful- there will be no cracks in the WACA, but fast bowlers will get help
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
मौसम विभाग ने मैच के दौरान आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की
मौसम विभाग ने शुक्रवार के बाद से आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन तापमान बढ़ सकता है। मैकडोनाल्ड ने जल्दी से धूप खिलने की उम्मीद जताई ताकि पर्थ की पारंपरिक पिच तैयार की जा सके। पाकिस्तान ने हाल ही में एक वनडे में आस्ट्रेलिया को यहां 140 रन पर आउट किया था। तब पिच पर चार एमएम घास थी, लेकिन भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दौरान यह दुगुनी हो सकती है। मैकडोनाल्ड ने कहा, 'पिछली बार आठ से 10 एमएम घास थी। हम अपने क्यूरेटर टीम से बात कर रहे हैं कि क्या हो सकता है। यह तय है कि पिच में अच्छी रफ्तार और उछाल होगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed